Ujjain News: विजयादशमी पर शक्ति आराधना, पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन
उज्जैन में विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में किया गया। शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल, नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर शुभकामनाएं दी।
उज्जैन में शनिवार को अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर देवास रोड़ स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना कर हवन किया। इसके पश्चात शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। पूजन के बाद आदि शक्ति मां अंबे की आरती की गई।

इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, संभागायुक्त संजय गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह, नरेश शर्मा, अन्य गणमान्य नागरिक तथा पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। पूजन के पश्चात सभी ने नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, हमारे भारतीय पर्व उमंग और उल्लास के प्रतीक होते हैं। इस वर्ष प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मनाएंगे और शस्त्र-पूजन भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहेगा। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए। इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम होंगे।
ये भी पढ़े- Indore में 'रावण का मंदिर', जहां दशहरे पर होता है दशानन का पूजन, बेहद खास है परंपरा












Click it and Unblock the Notifications