‘छिंदवाड़ा में कांग्रेस को पोलिंग एजेंट नहीं मिलेंगे, ऐसे हाल कर दूंगा’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

Loksabha Election को लेकर सियासत का सिलसिला अब रफ्तार पकड़ रहा है, जहां सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेस और कमलनाथ की नींद उड़ाने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर एक बार ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद कांग्रेस और कमलनाथ की टेंशन बढ़ सकती है.

लोकसभा चुनाव में अबकी बार बीजेपी का लक्ष्य मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने का है, जहां इसी के मद्देनजर संगठन की ओर से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मिशन छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं हाल ही में छिंदवाड़ा दौरे पर गए कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और कमलनाथ को झटका देते हुए लगभग 3 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल करवाया है.

Indore

वहीं एक बार फिर कैबिनट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, इस बार छिंदवाड़ा में कांग्रेस को पोलिंग बूथ पर बैठने वाले एजेंट भी नहीं मिलेंगे, ऐसी स्थिति कर दूंगा. कुलमिलाकर, देखा जाए तो कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा को जीतने की पूरी तैयारी कर ली है, जहां इसी के अंतर्गत वे लगातार कांग्रेस और कमलनाथ को झटके देते नजर आ रहे हैं.

इंदौर में फाग उत्सव के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, छिंदवाड़ा हम जीतेंगे, और बंपर वोट से जीतेंगे. मैं अभी 3 दिन रहा 3 हजार कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं को बीजेपी ज्वाइन कराई है. मुझे लगता है की, इस बार वहां कांग्रेस को पोलिंग बूथ पर बैठने वाले एजेंट भी नहीं मिलेंगे.

कांग्रेस की चौथी सूची आने के बाद सियासी हलचल तेज है, जहां BJP नेता भी लगातार कांग्रेस पर निशाना साथ रहे हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कई सीटों पर कांग्रेस की जमानत तक जप्त होने की बात कही है।

ये भी पढ़े- 'कांग्रेस की जमानत जप्त होने वाली है', दिग्विजय सिंह के लिए ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+