'कांग्रेस की जमानत जप्त होने वाली है', दिग्विजय सिंह के लिए ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय
Loksabha Election के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है, जिसमें कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। संभवत: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कुछ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें कांग्रेस ने पुराने चेहरों के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है।
कांग्रेस की चौथी सूची आने के बाद सियासी हलचल तेज है, जहां BJP नेता भी लगातार कांग्रेस पर निशाना साथ रहे हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कई सीटों पर कांग्रेस की जमानत तक जप्त होने की बात कही है।

विजयवर्गीय ने साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं पहले दिन से कह रहा हूं कांग्रेस के पास लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं है। इसलिए वह पकड़-पकड़ कर लोगों को लड़ा रहे हैं। मेरा ख्याल है कि, इंदौर से भी जिनका हुआ, मैं तो उनको जानता हूं, लेकिन इंदौर की जनता कोई भी नहीं जानती। मैं घर में ही पूछ रहा था कि, इन्हें कोई पहचानता है, तो कोई नहीं पहचानता उनको, ऐसे लोगों को लड़ा रही है, या राजगढ़ में उनको उम्मीदवार ही नहीं मिला, तो दिग्विजय सिंह जैसे 72 साल के व्यक्ति को उनको चुनाव लड़ाना पड़ रहा है। ऐसे ही कांतिलाल भूरिया, झाबुआ में उनके पास कोई उम्मीदवार ही नहीं है, कांतिलाल भूरिया को लड़ा रहे हैं। कुलमिलाकर कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश में उम्मीदवार नहीं है। मुझे लगता है कि, कांग्रेस की बहुत जगह जमानत भी जप्त होने वाली है।
राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में सागर से गुड्डू राजा बुंदेला, रीवा से नीलम मिश्रा, शहडोल से फूंदेलाल सिंह मार्को, जबलपुर से एडवोकेट दिनेश यादव, बालाघाट से समरत सारस्वत, होशंगाबाद से संजय शर्मा, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, रतलाम से कांतिलाल भूरिया तो वहीं इंदौर से अक्षय बम को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़े- 'मंदिर तोड़ने वालों की समाधि पर कांग्रेसी फूल चढ़ाते हैं ', कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications