MP News: क्या कमलनाथ छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ?, जीतू पटवारी ने बताई अंदर की बात

MP में कांग्रेस को लगातार झटके लगते चले जा रहे हैं, जहां पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता लगातार बीजेपी का दामन थाम रहे हैं, वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ दिल्ली में हैं, जहां अटकलें लगाई जा रही हैं, की दोनों जल्द बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

वहीं अब सियासी गलियारों में लगातार चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें पटवारी ने सभी अटकलों को सिरे से खारीज करते हुए, कमलनाथ के कांग्रेस ना छोड़ने की बात कही है।

Bhopal

पटवारी ने कही ये बात

राजधानी भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, कमलनाथ की गांधी परिवार के साथ अच्छी केमिस्ट्री थी। हर परिस्थिति में हम उनके साथ काम करते रहे। हमें वो पल भी याद है, जब सिंधिया ने कांग्रेस को छोड़ा था, तब भी हम कमलनाथ के साथ खड़े रहे। कमलनाथ कांग्रेस को नहीं छोड़ रहे। पटवारी ने कहा कि, उन्होंने ही राज्यसभा के लिए अशोक सिंह का नाम तय किया था, उनको लेकर जो भी खबरें चल रहीं हैं, वो निराधार हैं।

MP की सियासत में फिलहाल कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा, जहां लगातार कांग्रेस नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है, तो वहीं इस बीच अब कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने को लेकर सियासत में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सियासी सूत्रों की माने तो कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ जल्द ही कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ BJP का दामन थाम सकते हैं। यही कारण है कि, कमलनाथ और नकुलनाथ अचानक छिंदवाड़ा दौरा छोड़कर दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में चल रहे BJP अधिवेशन के बीच दोनों दिग्गज नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

ये भी पढ़े- MP News: हमारे नेता जो फैसला लेंगे वो हमें मंजूर, कमलनाथ को लेकर बोले सज्जन सिंह वर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+