MP News: हमारे नेता जो फैसला लेंगे वो हमें मंजूर, कमलनाथ को लेकर बोले सज्जन सिंह वर्मा
MP की सियासत में सबकुछ ठिकठाक चलता दिखाई नहीं दे रहा है, जहां कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगातार सियासी गलियारों में चल रही हैं. वहीं कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ मालवा अंचल के कई दिग्गज नेताओं के बीजेपी में जाने की संभावना जताई जा रही है.
कमलनाथ के खास और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने एक्स प्रोफाइल से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है, साथ ही वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए, कमलनाथ के फैसले के साथ आगे बढ़ने की बात कही है. वहीं अब वर्मा के दिए बयान के अलग-अलग मायने सियासी गलियारों में लगाए जा रहे हैं.

सज्जन सिंह वर्मा ने कही ये बात
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, मेरी जल्द कमलनाथ जी से बात होगी और जो भी निर्णय सामाजिक और राजनैतिक जीवन के लिए जरूरी हो, वो लेना भी चाहिए. उनके हर सुख और दुख मैं में बराबर का हिस्सेदार रहा हूं, जब उनके निर्णय की हल्की सी झलक मुझे मिली, मेरा नेता जो कदम उठाए, वो ठीक हो गलत हो, उस कदम के साथ मुझे चलता चाहिए. ये अटकलें हैं, मेरा कदम भी उनके साथ रहेगा.
कांग्रेस के खेमे में हलचल
MP की सियासत में फिलहाल कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा, जहां लगातार कांग्रेस नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है, तो वहीं इस बीच अब कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने को लेकर सियासत में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सियासी सूत्रों की माने तो कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ जल्द ही कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ BJP का दामन थाम सकते हैं। यही कारण है कि, कमलनाथ और नकुलनाथ अचानक छिंदवाड़ा दौरा छोड़कर दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में चल रहे BJP अधिवेशन के बीच दोनों दिग्गज नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
ये भी पढ़े- BJP में जाने की अटकल के बीच नकुलनाथ ने X पर बदला बायो, कांग्रेस का लोगो हटाया












Click it and Unblock the Notifications