'आप तो गए, वादे साथ ले गए...,' जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में किसानों पर सियासत एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश की मोहन सरकार को अपने निशाने पर लिया है, जहां जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों के मुद्दे पर तमाम सवाल पूछे हैं। साथ ही अलग-अलग तरह से निशाना भी साधा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की, हमारे देश के कृषि मंत्री शिवराज जी संसद में किसानों को लेकर बड़े-बड़े भाषण दे रहे है!, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री आपने ही मध्यप्रदेश के किसानों से वादा किया था कि गेहूं-धान के लिए क्रमशः ₹2700 और ₹3100 का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा! चुनाव के बाद चली पर्ची में आप तो मप्र से चले गए, लेकिन आपके साथ @BJP4MP के वादे भी चले गए!, अब आप देश के किसानों से भी यदि ऐसे ही झूठ बोलेंगे, तो यह अन्न उपजाने वालों के साथ आपराधिक अन्याय होगा! कागजी आंकड़ों के भरोसे झूठे बयान बंद करें! पहले मप्र के सभी किसानों से किए वादों को पूरा करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया की, बीज कंपनियाँ प्याज, आलू, चना, मटर से गेहूं का उत्पादन बताकर प्रतिवर्ष 10 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार कर रही है। फर्जी बीज की पाठशाला में अमरूद, नींबू से सोयाबीन, गेंहूं, धान को सोयाबीन में बदलने, चारा को गेंहू बताने और रकबे को 10 से 100 गुना अधिक बताने की जालसाजी का बड़ा खेल खेला जा रहा है। पड़ती (बंजर) खाल (गाद) में उन्नत बीज उगाने के नए-नए कारनामें सरकार द्वारा किये जा रहे है। उन्नत बीज के नाम पर गरीब किसानों से प्रतिवर्ष 10 हजार करोड़ की लूट के कारण किसान बेहाल होकर आत्महत्या कर रहे हैं।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया की, प्रदेश में बीज उत्पादक कंपनियां, मध्यप्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था मिलीभगत कर पिछले 15 वर्षों से उन्नत/ संकर किस्म के बीज के उत्पादन के नाम पर हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उज्जैन जिले में एक ही कृषक से दो-दो कम्पनियों के एग्रीमेंट के कई मामले सामने आए है। सरकार द्वारा किसानों के साथ किये जा रहे अन्याय और ठगी का कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में खेत-खलिहानों से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठायेंगी।
ये भी पढ़े- Indore News: पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने संभाला मैदान, BJP नेता पर एक्शन की मांग












Click it and Unblock the Notifications