Indore News: पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने संभाला मैदान, BJP नेता पर एक्शन की मांग
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया है, जहां कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी नेता अक्षय कांति बम के कॉलेज पर जुर्माना लगाकर छोड़ने पर नाराजगी जाहिर करते डीएवीवी की कुलपति डॉ. रेणु जैन से उस नियम की कॉपी मांग है, जिसके अंतर्गत इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
पेपर लीक मामले को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में डीएवीवी पहुंचे थे, जहां कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं कुलपति से मुलाकात कर बीजेपी नेता अक्षय कांति बम के कॉलेज पर जुर्माना लगाकर छोड़ने पर नाराजगी जाहिर करते डीएवीवी की कुलपति डॉ. रेणु जैन से उस नियम की कॉपी मांग है, जिसके अंतर्गत इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में अक्षय बम के आयडलिक कॉलेज में हुए पेपर लीक कांड में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एवं पुलिस विभाग उपयुक्त कार्यालय रानी सराय का घेराव कर अलग-अलग दो ज्ञापन दिए गए,पहला ज्ञापन कुलपति रेणु जैन को दिया गया। दूसरा ज्ञापन पुलिस उपायुक्त पंकज पांडे को पुलिस कमिश्नर के नाम रानी सराय पुलिस कार्यालय पर दिया गया।
इस दौरान कुलपति से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पूरे मामलों को लेकर तीखी बहस हुई, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कुलपति से कहा की, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को अर्थदंड देने का अधिकार नहीं है, जांच कर दोषी पाए जाने पर न्यायालय को आर्थिक दंड देने का अधिकार है वही विश्वविद्यालय की कार्य परिषद को भी कोई अधिकार नहीं है कि वह इस मामले में निर्णय ले, आप सभी लोग बैठकर इस पूरे मामले की लीपापोती कर दी है।
वहीं शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि, एमबीए का एक ही पेपर लीक कांड की जानकारी उजागर हुई है, जबकि कॉलेज संचालक अक्षय बम का कॉलेज में आजतक जो परीक्षा संचालित हुआ है जितने पेपर की परीक्षा हुई है और कितने पेपर संबंधित थाने में रखे गए हैं, इसकी भी जांच होना चाहिए।
इस पर कुलपति चुप हो गई, वहीं कॉलेज की मान्यता रद्द किए जाने की मांग भी की गई और और दोषी कॉलेज संचालक व प्राचार्य पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभाषक भी मौजूद थे और उन्होने भी कुलपति से चर्चा की, इस दौरान वकीलों से भी कुलपति महोदय की बहस हुई।
इस पर कुलपति ने कहा कि, हमने कॉलेज की मान्यता रद्द करने के लिए शासन को पत्र लिख दिया है वही अभी तक पुलिस की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं पुलिस उपायुक्त पंकज पांडे जी ने ज्ञापन लेने के दौरान कहा है कि, हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे है जो भी दोषी और पाए जाएंगे उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेसियों को भारी पड़ेगा कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत, एक्शन की तैयारी में हाईकमान












Click it and Unblock the Notifications