'दिनभर दौड़कर दुबला हो रहा हूं...', जीतू पटवारी ने कांग्रेसियों से कही दिल की बात

मध्यप्रदेश में लंबे वक्त के बाद एक बार फिर पीसीसी जीतू पटवारी की राऊ विधानसभा में एंट्री हुई, जहां पटवारी ने राऊ विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खास संदेश देते हुए 16 दिसंबर को राजधानी में होने वाले विधानसभा घेराव के लिए भोपाल आमंत्रित किया।

इस दौरान पटवारी ने राऊ विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दिल की बात करते हुए राऊ विधानसभा को अपना परिवार बताया और इस परिवार के साथ आगे बढ़ने की बात कही है।

Ratlam

राऊ विधानसभा से पूर्व विधायक रहे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव को लेकर जरूरी बैठक अपने निवास पर बुलाई थी, जिसमें प्रभारी रवि जोशी, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, मनीष पटेल समेत बड़ी संख्या में राऊ विधानसभा के कांग्रेसी मौजूद थे। वहीं जीतू पटवारी ने राऊ विधानसभा के कांग्रेसियों में जोश भरते हुए बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचने का आग्रह किया है। इतना ही नहीं जीतू पटवारी ने राऊ विधानसभा को अपना परिवार बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा की, कांग्रेस अभी अपने पास है, इसलिए अपनी जिम्मेदारी ज्यादा है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि, मैं दुबला दिख रहा हूं कि नहीं, सबको खुला दिख रहा हूं ना, इसलिए दुबला दिख रहा हूं कि, रात-दिन तुम वीडियो देखते हो दौड़ता रहता हूं, बिना मेहनत से कोई दुबला होता है क्या?, मेरा आप सभी से अनुरोध है, दुबले हो, बिना दुबले हुए काम नहीं चलेगा। इस दौरान राऊ विधानसभा की इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में लंबे वक्त के बाद एक बार फिर पीसीसी जीतू पटवारी की राऊ विधानसभा में एंट्री हुई, जहां पटवारी ने राऊ विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खास संदेश देते हुए 16 दिसंबर को राजधानी में होने वाले विधानसभा घेराव के लिए भोपाल आमंत्रित किया।

ये भी पढ़े- Indore News: इन पदाधिकारियों से पद वापस लेगी कांग्रेस, जल्द तैयार होगी सूची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+