Indore News: इन पदाधिकारियों से पद वापस लेगी कांग्रेस, जल्द तैयार होगी सूची
मध्यप्रदेश के इंदौर में शहर एवं जिला कांग्रेस मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई। निष्क्रिय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हटाए जाएंगे। गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय का नवीनीकरण हेतु सहयोग राशि से नवीनीकरण किया जाएगा।
इंदौर शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनो एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि, 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में बढ़ती हुई महंगाई , बेरोजगारी, भय, भूख, भ्रष्टाचार साथ ही आम जनता की अन्य समस्याओं को लेकर एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भोपाल में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

घेराव को सफल बनाने के लिए इंदौर शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों एवं पदाधिकारी की एक बैठक गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर रखी गई, जिसमें इंदौर शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन के प्रभारी एवं इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई।
इंदौर शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन प्रभारी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने संपूर्ण बैठक में जानकारी देते हुए बताया है कि, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी संगठन एवं मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी द्वारा ब्लॉक स्तर पर बैठके आयोजित करें एवं अधिक से अधिक पदाधिकारी से संपर्क करें, और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाया जाए।
स्थानीय स्तर एवं आम जनता की समस्या बैनर एवं तख्तियों पर लिखकर ले जाएं और सभी मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अपने सभी पदाधिकारीयों से मोबाइल पर चर्चा करें। सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अपनी सूची शहर एवं जिला कांग्रेस कार्यालय पर सूची जमा करवाएं। जिन मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अपनी कार्यकारणी नहीं बनाई है, शीघ्र घोषित किया जाए।
सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक बैठक मासिक रूप से रखें साथही सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोप्थ के पदाधिकारी इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित आंदोलन बैठ के एवं महापुरुषों की पुण्यतिथि जन्म तिथि पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहें। सभी मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर एवं अपने क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन करें।
यादव ने बताया है कि, निष्क्रिय रहने वाले प्रकोष्ठ अध्यक्षों एवं पदाधिकारी को तत्काल हटाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट संबंधित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों को भेजी जाएगी। उनके स्थान पर नए युवाओं एवं कांग्रेस जनों को अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बनाया जाएगा।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि, सभी मोर्चा संगठन एवं पप्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी 16 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव में ले जाएं। जिनके साधन की व्यवस्था एवं भोजन की व्यवस्था इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी एवं इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। साधन हेतु आप सभी इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी की जाने के लिए गाड़ियों की संख्या लिखवाएं।
साथ ही दोनों अध्यक्षों ने कहा है कि, इंदौर जिला इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय का नवीनीकरण वरिष्ठ नेताओं के सहयोग राशि से अतिशीघ्र होगा। इस दौरान नवनियुक्त आईटी सेल के शहर अध्यक्ष किशोर डोंगरे का कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
ये भी पढ़े- Indore: विकास के ट्रैक पर रफ्तार भरेगा इंदौर, MIC बैठक में इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी












Click it and Unblock the Notifications