MP News: स्कूल वैन के ड्राइवर बन गए जयवर्धन सिंह, बच्चों को बैठकर सरपट दौड़ाई गाड़ी

इन दिनों कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के अलग-अलग अंदाज देखने मिल रहे हैं, जहां कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह लगातार अपने अलग-अलग अंदाजों के चलते सियासत में सुर्खियां बटोर रहे हैं। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्कूली बच्चों की वैन को ड्राइव करते नजर आ रहे हैं।

स्कूली बच्चों की जिस वैन को जयवर्धन सिंह ड्राइव कर रहे हैं, उसमें बच्चे बैठे दिखाई दे रहे हैं जहां जयवर्धन सिंह स्कूली बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद उनके साथ सेल्फी और फोटो भी खिंचवा रहे है। वहीं अब जयवर्धन सिंह का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है।

Guna

लगातार दिख रहा एक्टिव अंदाज

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह लगातार अलग-अलग अंदाज दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां जयवर्धन सिंह ने स्कूली बच्चों की वैन सरपट दौड़ाई है। वहीं इससे पहले जयवर्धन सिंह पुलिस अधिकारियों के पास राघौगढ़ और आसपास के इलाकों में हो रही चोरी को लेकर शिकायत लेकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अधिकारियों से चोरी के मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो जयवर्धन सिंह अपने एक्टिव अंदाज के चलते राघौगढ़ विधानसभा के लिए लोगों का दिल जीत रहे हैं।

पिछले दिनों चोरी पर दिखा था गुस्सा

राघौगढ़ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ हनुमान टेकरी धाम पर डकैती और लगातार चोरी की वारदात निकलकर सामने आ रही है, जहां आए दिन हो रही चोरी की वारदात से ग्रामीण बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं अब चोरी की वारदात बढ़ने से राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी गुस्सा है, जहां उन्होंने पुलिसया कार्रवाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने, और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। बहरहाल, जयवर्धन सिंह के दिए ज्ञापन का कितना असर आने वाले दिनों में दिखाई देता है, और क्या पुलिस-प्रशासन चोरी की वारदात को रोकने में कामयाब हो पाता है, ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- Indore News: हाथ में झाड़ू लेकर सड़क साफ करने लगे कलेक्टर, स्वच्छता का संदेश दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+