Indore News: हाथ में झाड़ू लेकर सड़क साफ करने लगे कलेक्टर, स्वच्छता का संदेश दिया
इंदौर में स्वच्छता और सहयोग की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शहर में आज महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सफाई मित्रों के सहयोग के लिए अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने अपने हाथों में झाडू थामी और शहर की सफाई की। इस कार्य में आम नागरिकों का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि, 27 अगस्त को पूरे शहर में वाल्मिकी समाज के आराध्य वीर गोगादेव नवमी मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सफाई मित्र शामिल होते है और इनके लिए दूसरे दिन 28 अगस्त को अवकाश रहा। शहर में सफाई व्यवस्था बाधित नहीं हो और वह निरंतर चले इसको दृष्टिगत रखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने अपने हाथों में झाडू थामी और सफाई कर स्वच्छता की मिसाल प्रस्तुत की है।
शहरवासी महापौर के नेतृत्व में सफाई अभियान में झाडू लेकर शामिल रहे। इंदौर की सड़कें साफ करने में जनप्रतिनिधियों/नागरिकों के साथ शामिल विभिन्न संस्थाएं भी शामिल हुई। इंदौर नगर निगम में आठ हजार से ज्यादा स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारी है जो हर दिन शहर की ढाई हजार किलोमीटर लंबाई की सड़कों व गलियों की रोज साफ-सफाई करते है और शहर को गंदगी से मुक्त करते है। सड़कों के कचरे को एकत्र कर गाड़ियों में भरकर ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचाते है। गोगा नवमी पर सफाईकर्मी अवकाश पर रहते है।
सात साल पहले स्वच्छता में पहली बार देश में पहला स्थान इंदौर को मिला था। इसके बाद सफाई मित्रों शहर के सामाजिक और अन्य संगठन भी सफाई अभिसयान में शामिल हुये। मां अहिल्या बाई की प्रतिमा स्थल राजबाड़ा क्षेत्र से शहर के विभिन्न कॉलोनी, मोहल्ले, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक चौक और अन्य क्षेत्रों में भी सफाई कार्य व्यापक स्तर पर किये गये।
ये भी पढ़े- Indore News: हाथ में झाडू थाम महापौर और कमिश्नर ने की साफ-सफाई, शहरवासियों ने दिया साथ
-
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications