Indore Weather News: इन दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, जमकर बरसेंगे बदरा
Indore Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है, जहां आगामी 23 दिसंबर के बाद आर्थिक राजधानी इंदौर में हल्की बारिश का दौर देखने मिल सकता है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बने सिस्टम के चलते बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होगा है, जहां बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होता नजर आ सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 23 और 24 दिसंबर दिसंबर को मौसम बदलने की संभावना जताई है, जहां इन दो दिनों में एक्टिव सिस्टम के साथ बारिश हो सकती है। वहीं इसके बाद बादल छाएंगे और एक बार फिर सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ेंगी।

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की माने आगामी 23 से 24 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे, तो वहीं कई जिलों में हल्की बारिश होगी। वहीं इसके बाद से बादल छटने लगेंगे, और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। इस दौरान इंदौर और उज्जैन समेत मालवांचल के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आमतौर पर दिसंबर में वेदर डिस्टरबेंस आते हैं, यही कारण है कि, दिसंबर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं यदि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी होती है, तो उसका सीधा असर इंदौर के मौसम पर दिखाई देगा।
MP में गिरने लगा तापमान
मध्य प्रदेश में अब गुलाबी ठंड का असर दिखाई देने लगा है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है, जहां दिन के तापमान की गिरावट में इंदौर ने कई शहरों को पीछे छोड़ दिया है। उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही हवाओं के चलते मौसम अचानक बदलता दिखाई दे रहा है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। इधर, रात में सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है, तो वहीं दिन का तापमान भी लगातार गिरता चला जा रहा है।
ये भी पढ़े- MP Weather News: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर, इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड












Click it and Unblock the Notifications