MP Weather News: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर, इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने मिल रहा है। यही कारण है कि, मालवा निमाड़ अंचल में एक बार फिर ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है, जिसके चलते एक बार फिर अंचल के कई इलाकों में सर्द हवाओं को महसूस किया जा रहा है।
यही नहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।

MP में गिरने लगा तापमान
मध्य प्रदेश में अब गुलाबी ठंड का असर दिखाई देने लगा है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है, जहां दिन के तापमान की गिरावट में इंदौर ने कई शहरों को पीछे छोड़ दिया है। उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही हवाओं के चलते मौसम अचानक बदलता दिखाई दे रहा है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। इधर, रात में सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है, तो वहीं दिन का तापमान भी लगातार गिरता चला जा रहा है।
शीत-लहर के प्रभाव से बचने के लिए बरते सावधानी
शीत लहर का प्रभाव प्रत्येक वर्ष दिसंबर-जनवरी के महीनों में होता है और कभी-कभी विस्तारित शीत लहर की घटनाएं नवंबर से फरवरी तक होती है। शीत लहर, बारीश, कोहरा आदि देश के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करने वाले प्रमुख मौसम संबंधी खतरों के रूप में उभरे है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार वैश्विक तापमान में विभिन्न मौसमों के दौरान काफी भिन्नताएं सामने आ रही है ओर उसका भी पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, आजीविका, सामाजिक-अर्थव्यवस्था और अन्य संबद्ध क्षेत्रों पर विपरित प्रभाव होता है। वर्तमान मे शीत ऋतु में शीत-घात (शीत लहर) की वजह से अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें उत्पन्न हो सकती है। इन समस्याओं को समय से पूर्व बचाव कर लिया जायें तो इस प्राकृतिक विपदा का सामना किया जा सकता है।
ये भी पढ़े- MP Weather news: 'मिचोंग' तूफान ने बदला मौसम, इन शहरों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड












Click it and Unblock the Notifications