Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: इंदौर-बुधनी रेल लाइन को लेकर आया अपडेट, इन जिलों को मिलेगी सौगात

मध्यप्रदेश में जबलपुर - इंदौर (वाया गाडरवारा एवं बुदनी) 342 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रगति के बारे में लोकसभा में सांसद नर्मदापुरम (होशंगाबाद) दर्शन सिंह चौधरी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने बताया कि इंदौर (मांगलियागांव) और बुदनी के बीच (205 किलोमीटर) नई रेल लाइन का कार्य 3261.82 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया है।

मार्च-2024 तक 948.37 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं, तथा वर्ष 2024-25 के लिए इस परियोजना के लिए 1107.25 करोड़ रुपये का परिव्यय आवंटित किया गया है।

Indore

गाडरवारा और बुदनी के बीच (137 किमी) काम आगे नहीं बढ़ाया जाना तर्क संगत नहीं हैं क्योंकि गाडरवारा से बुदनी दोनों पहले से ही मौजूदा नेटवर्क के माध्यम से वाया इटारसी से जुड़े हुए हैं और दोनों स्थानों के बीच दूरी में कोई महत्वपूर्ण कमी नहीं आती है। इसलिए केवल इंदौर (मांगलियागांव) और बुदनी के बीच नई रेल लाइन परियोजना पर कार्य प्रगति पर हैं।

परियोजना से होने वाले लाभ

इंदौर से मुंबई और दक्षिण भारत के यात्रा समय में कमी आएगी।

भोपाल और इटारसी के व्यस्त मार्ग (घाट सेक्शन : बुदनी से बरखेड़ा ) को बायपास कर बुधनी को इंदौर से सीधे जोड़ना।

यह रेल लाइन बुधनी के मौजूदा यार्ड से शुरू होकर इंदौर के पास पश्चिम रेलवे के मांगलियागांव स्टेशन से जुड़ेगी।

रेल लाइन सीहोर, देवास एवं इंदौर जिलों को जोड़ेगी।

यह रेललाइन नसरुल्लागंज, खातेगांव और कन्नौद जैसे कस्बों/गांवों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जहां वर्तमान में कोई रेल संपर्क नहीं हैं।

औद्योगिक विकास, सामाजिक-आर्थिक, रोजगार सृजन और बेहतर परिवहन सुविधाओं के माध्यम से इस क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

महू के लिए उठी ये मांग

मध्यप्रदेश के इंदौर में ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक बार फिर अपना एक्टिव अंदाज दिखाया है, जहां ताई ने अंबेडकर जयंती पर महू में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा है।

ताई के लिखे इस पत्र में ताई ने महाराष्ट्र से महू आने वाले यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब ताई यानि सुमित्रा महाजन ने स्पेशल ट्रेन के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा हो, इससे पहले भी ताई अलग-अलग समय पर रेल मंत्री को पत्र लिख चुकी हैं। वहीं अबकी बार ताई ने अंबेडकर जयंती पर महू आने वाले लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग की है। बहरहाल, अब ताई के लिखे पत्र का कितना असर रेलवे पर दिखाई देता है, और आखिर कब तक यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- MP News: शनिश्चरी अमावस्या पर चलेगी विशेष रेलगाड़ियां, इन जिलों का सफर होगा आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+