MP News: शनिश्चरी अमावस्या पर चलेगी विशेष रेलगाड़ियां, इन जिलों का सफर होगा आसान
मध्यप्रदेश के मुरैना में शनिश्चरी पहाड़ी पर 28 एवं 29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या का आयोजन है। जिसके अंतर्गत मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। इस संबंध में कलेक्टर अंकित अस्थाना ने रेल मंडल प्रबंधक उत्तर-मध्य रेलवे को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि दोनों दिन शनिश्चरी अमावस्या पर विशेष तीन रेलगाड़िया चलाई जावे।
उन्होंने बताया कि, धार्मिक मेलों में प्रमुख रूप से तहसील बानमौर, जिला मुरैना के ऐंती ग्राम में शनिचरा रेल्वे स्टेशन से 04 किलो मीटर दूर पहाड़ी पर स्थापित श्री शनि मंदिर में दिनांक 28 एवं 29 मार्च को पड़ने वाली "शनिश्चरी अमावस्या" पर विशेष मेला आयोजित होगा। इस मेले में लगभग 5 से 6 लाख श्रृद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के चेप्टर 5 की धारा 35, 36 एवं 37 के प्रावधानों के अंतर्गत अनुरोध है कि रेलवे विभाग इस मेले के आयोजन के संबंध में स्टेशन मैंनेजर शनिचरा एवं मुरैना को नोडल अधिकारी घोषित कर तथा आपदा प्रबंधन की पूरी कार्य योजना "प्लान" तैयार करेंगे एवं तैयार किए गए प्लान की एक प्रति इस कार्यालय को भिजवाएँ। रेलवे विभाग से यह भी अनुरोध है कि वर्ष 2025 में शनिश्चरी अमावस्या को आयोजित होने वाले मेला एवं अन्य मेले में श्रृद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निम्न व्यवस्थाएं कराई जायें।जिसमें मेला से एक दिन पूर्व से ही इस स्टेशन के लिए अधिक ट्रेनें चलाने तथा जो ट्रेन चलाएं तथा जो ट्रेन चल रही हैं उनके फेरे बढ़ाए जावें एवं ट्रेनों में डिब्बों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।रेलवे प्रबंधन, प्रावधानों अंतर्गत आपदा प्रबंधन की कार्य योजना "प्लान" तैयार करें एवं आवश्यकतानुसार अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जावे एवं आवश्यक प्रशिक्षण दिया जावे।
शनिचरा, ग्वालियर एवं बिरलानगर रेलवे स्टेशन पर टिकिट के अधिक काउण्टर बनाए जावें एवं उनमें हीं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पर्याप्त छाया/पेयजल व्यवस्था, शौचालय प्रबंध एवं लाईट का प्रबंध किया जाना आवश्यक होगा।समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी हिन्दी भाषा में बोर्ड लगाकर प्रदर्शित किया जावे जिससे यात्रीगण को दोनों के आवागमन की जानकारी "उद्घोषणा" से प्राप्त हो सके एवं अन्य जानकारियां भी मिल सकें। एक्शन प्लान तैयार कर अपर जिला दंडाधिकारी एवं कार्यपालन अधिकारी आपदा प्रबंधन अभिकरण, जिला मुरैना को भिजवाई जाए।
ये भी पढ़े- MP News: हेरिटेज ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट, क्या अब नहीं मिलेगा रोमांचक सफर का मजा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications