MP: सागर न‍िगम में भाजपा के सबसे ज्‍यादा, कांग्रेस के सबसे कम पार्षद, न‍िर्दलीय का भी र‍िकॉर्ड टूटा

सागर, 17 जुलाई। सागर नगर न‍िगम चुनाव 2022 में अब तक के परिषद में पार्षदों की संख्‍या के सारे र‍िकॉर्ड टूट गए हैं। भाजपा अब तक के सबसे ज्‍यादा पार्षद लाने वाली पार्टी बन गई है, तो कांग्रेस के बीते 39 सालों में सबसे कम पार्षद आए हैं। इतना ही नहीं इस बार केवल एक न‍िर्दलीय पार्षद ही जीत कर आया है, जबक‍ि प‍िछली दफा करीब 10 पार्षद न‍िर्दलीय थे।

नन‍ि में भाजपा के 40 पार्षद, कांग्रेस 7 तथा 1 न‍िर्दलीय

सागर नगर न‍िगम साल 1983 में गठ‍ित हुई थी। पहली न‍िगम पर‍िषद से लेकर अब तक न‍िगम पर‍िषद में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय का संतुलन बना रहा है, लेक‍िन इस दफा तीनों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। न‍िगम में पहली दफा भाजपा के 40 पार्षद एक साथ जीतकर आए हैं। बीती पर‍िषद में भाजपा के महज 25 पार्षद जीते थे, बाद में 10 न‍िर्दलि‍यों ने भाजपा ज्‍वाइन कर ली थी, जबक‍ि इस बार जनता ने 40 वार्ड भाजपा की झोली में डाल द‍िए हैं।

कांग्रेस कभी बहुमत में थी, अब 7 पर स‍िमट गई
सागर में कांग्रेस कभी न‍िगम की सत्‍ता का पॉवर सेंटर हुआ करती थी, लेक‍िन वक्‍त के बदलाव के साथ-साथ कांग्रेस अब स‍िमटती जा रही है। बीती पर‍िषद में कांग्रेस के पास 11 पार्षद थे, जबक‍ि एक बसपा का पार्षद भी व‍िपक्ष में उनके साथ था। इस दफा महज 7 वार्ड से कांग्रेस पार्टी के पार्षद जीतकर आ सके हैं। बीती पर‍िषद में जो कांग्रेस के पार्षद थे, उनमें से कुछ इस पर‍िषद में भाजपा से जीतकर आ गए हैं।

48 वार्ड में स‍िर्फ 01 न‍िर्दलीय
न‍िगम में न‍िर्दलीय और सपा-बसपा का भी र‍िकॉर्ड टूट गया। रव‍िवार को आए नतीजों में न‍िगम के कुल 48 वार्ड में केवल एक न‍िर्दलीय प्रत्‍याशी मोहन नगर वार्ड क्रमांक 34 से अशोक साहू चक‍िया जीतकर आए हैं। जबक‍ि बीते न‍िगम पर‍िषद में 11 न‍िर्दलीय और एक बसपा पार्षद जीतकर पहुंचे थे। इस दफा बसपा, सपा, आप सह‍ित क‍िसी भी अन्‍य पार्टी से एक भी पार्षद नहीं जीत सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+