भाजपा मंत्री ने कहा- 'मुझे खुद GST समझ में नहीं आता, बड़े बड़े CA भी फेल'

नई दिल्ली। जीएसटी को लेकर एक तरफ जहां मोदी सरकार इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा कर सुधार बताते हुए तारीफ कर रही है वहीं मध्य प्रदेश में खुद इनके ही मंत्री ने एक ऐसा बयान दिया है, जो बीजेपी के गले की फांस बन सकता है। मध्य प्रदेश में भाजपा मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने कहा कि उन्हें खुद अभी तक जीएसटी समझ में नहीं आया है।

भाजपा मंत्री ने कहा- 'मुझे खुद GST समझ में नहीं आता, बड़े बड़े CA भी फेल'

नोटबंदी की सालगिरह पर पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने कहा, 'उन्हें खुद अभी तक जीएसटी समझ में नहीं आया है इसलिए वो जीएसटी के बार में कुछ नहीं बोलेंगे।' धुर्वे ने आगे कहा, 'यहां तक कि बड़े बड़े सीए (CA) और व्यापारी भी अभी नहीं समझ पा रहे हैं कि ये जीएसटी क्या है?' धुर्वे का यह बयान ऐसे समय में जब पीएम मोदी ने जीएसटी में विश्वास जताते हुए इसे देश को आगे ले जाने वाला कदम बताया है।

धुर्वे ने आगे कहा कि, 'सब समझ-समझ का खेल है। अभी आप समझ नहीं पा रहे हैं लेकिन जब आप समझ जाएंगे तो सरकार के लिए गए इस कदम के बारे में आराम महसूस करेंगे'

देखें वीडियों-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+