Helmet Campaign: हेलमेट लगाने की कसम खाई, फिर पुलिस ने परोसी भंडारे की प्रसादी
Helmet Campaign: मप्र में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर इलाके में स्थित बड़ी माता मंदिर में नवरात्र के उपलब्ध में भंडारे का आयोजन किया गया था। यहां पर एसडीओपी संतोष पटेल और उनकी टीम मातारानी के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने भंडारे में शामिल लोगों को हेलमेट पर हाथ रखकर शपथ दिलाई की वे लोग बाइक चलाते समय हेलमेट पहनकर ही निकलेंगे। एसडीओपी आगे-आगे शपथ दिलाते तो पीछे-पीछे थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी पत्तल और पूड़ी, सब्जी, बूंदी परोसते चल रहे थे।

दरअसल मप्र के सभी शहरों की तरह निवाड़ी जिले में भी पुलिस हेलमेट अभियान चला रही है। इसमें लोगों को जागरुक किया जा रहा है तो चालान भी किए जा रहे हैं। इसी दौरान निवाड़ी के पृथ्वीपुर इलाके में एसडीओपी संतोष पटेल भी यहां स्थित प्रसिद्ध बड़ी माता मंदिर में मातारानी के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने देखा कि भंडारे का आयोजन हो रहा है तो उन्होंने स्टाफ से हेलमेट मंगाया और लोगों को जागरुक करने के लिए भंडारे में पहुंच गए। उन्होंने यहां समिति वालों से बात करके कहा कि लोगों को हेलमेट के प्रति जागरुक करने की पहल शुरु करने में सहयोग मांगा था।

भंडारे में पहुंचे, हेलमेट पर हाथ रखवाया और कसम दिलाई
एसडीओपी संतोष पटेल और उनके स्टाफ ने भंडारे में प्रसादी लेने आए लोगों के बीच सब्जी, पूड़ी, बूंदी और पत्तल उठाकर परोसने की व्यवस्था संभाली। इसमें एसडीओपी पटेल आगे-आगे हेलमेट लेकर पंगत में बैठे लोगों को हेलमेट पर हाथ रखवाकर शपथ दिला रहे थे कि वे घर से बाइक पर निकलने के दौरान हेलमेट लगाकर ही निकलेंगे। आगे-आगे वे शपथ दिलाते चल रहे थे, उनके पीछे पुलिसकर्मी पत्तल परोसते और भंडारे की प्रसादी परोसते चल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications