FlashBack 2022: सीरियल किलर शिवप्रसाद, जिसने 7 दिन में मप्र को हिला दिया था
FlashBack 2022: सागर जिले में केसली ब्लॉक के छोटे से गांव केंकरी के शिवप्रसाद धुर्वे ने महज 19 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में ऐसे कदम रखा कि पूरा मप्र दहल गया। सागर—भोपाल में वह 7 हत्याएं कर सीरियल किलर बन बैठा था।

FlashBack 2022: फिल्मी डॉन के किरदार, रियल लाइफ के दुर्लभ कश्यप जैसे बदमाशों से प्रेरणा लेकर सागर के केसली के छोटे गांव केंकरी के युवक शिवप्रसाद ने अपराध की दुनिया में कदम रख लिया। महज 19 साल की उम्र में 7 दिन में शिवप्रसाद धुर्वे ने सात चौकीदारों की सोते समय हत्या कर दी। सागर में इस सीरियल किलर ने साल 2022 में सागर सहित मप्र को दहलाकर रख दिया था।


एक मृत चौकीदार के मोबाइल को उसने भोपाल में वारदात को अंजाम देने के बाद जैसे ही चालू कर अपनी सिम डाली तो उसकी लोकेशन मिल गई। रात में सागर पुलिस ने भोपाल पहुंचकर उसे संदेह के आधार पर जब पूछा तो उसने खुद ही बता दिया कि वही है, जिसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिसटीम को भरोसा नहीं हो रहा था कि जिसने 7 दिन में पांच हत्याएं कर दीं वह खुंखार अपराधी उनके सामने था। बहरहाल शिवप्रसाद को सागर लगाया गया तो उसने बिना कोई न नुकुर के सभी हत्याएं करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस से कुछ नहीं छिपाया और बताया कि वह उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के वीडियो देखता रहा है, वहीं फिल्म केजीएफ-2 के किरदार डॉन रॉकी को अपना आदर्श मानता था। वह जल्द से जल्द पैसे कमाना चाहता था और अमीर बनना चाहता था, इसी के उसने रात के अंधेरे में सोते हुए चौकीदारों की हत्या कर सनसनी और दहशत फैलाने का तरीका अपनाया था।
MP: सहेली ने सहेली को बंधक बनाकर दोस्तों के हवाले किया, छह दिन तक कराया दुष्कर्म
जेल में बंद है सीरियल किलर
सीरियल किलर शिवप्रसाद को पहले साइको या सनकी बताया जा रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि वह बिल्कुल स्वस्थ्य है। उसने पुणे, हैदराबाद जैसे शहरों में भी काम किया है। वह पुणे में भी अपने मैनेजर पर हमला कर चुका था। फिलहाल वह सागर की सेंट्रल जेल में बंद है, कोर्ट में उसकी सुनवाई चल रही हैं। उम्मीद है जल्द ही कोर्ट उसके गुनाहों की सजा मुकरर्र करेगी।












Click it and Unblock the Notifications