MP: सहेली ने सहेली को बंधक बनाकर दोस्तों के हवाले किया, छह दिन तक कराया दुष्कर्म
एक महिला पैसों के लिए अपनी सहेली की आबरु लुटवाने पर अमादा हो गई। उधारी के रुपए वापस करने के लिए बुलाया और अपने चार दोस्तों के हवाले कर दिया। इन्होंने उसे बंधक बनाकर छह दिन तक दुष्कर्म किया।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक सहेली द्वारा उधारी के पैसे चुकाने न पड़े इसके लिए अपनी ही सहेली की आबरु लुटवा दी। उसने अपने पुरुष मित्रों के हवाले सहेली को सौंप दिया, जिन्होंने उसे बंधक बनाकर छह दिन तक बारी-बारी से ज्यादती की। जैसे-तैसे बीते 15 दिसंबर को युवती उनके चंगुल से छुटकर घर पहुंच सकी। उसकी हालत ऐसी भी नहीं थी कि वह थाने पहुंचे सके, बाद में ठीक होने के बाद वह बीते रोज थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपित महिला सहित दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने रात में दी दबिश, ताकि भाग न सकें आरोपी
पीड़िता ने थाने पहुंचकर देर शाम आवेदन देकर अपने साथ हुई इस घटना और आरोपियों के नाम सहित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई। रात में ही महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के बयान दर्ज कर एफआइआर दर्ज कर ली थी। इसके बाद रात में ही दबिश देकर ओरछा रोड थाना पुलिस की टीम ने पीड़िता की सहेली व आरोपी सुंदरी और ज्यादती करने वाले चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications