Indore News: सुरेश पचौरी ने थामा BJP का दामन, दिग्विजय सिंह का छलका दर्द

MP में कांग्रेस को फिर से एक बार तगड़ा झटका लगा है, जहां अबकी बार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत तमाम समर्थकों ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। दिन भर चले सियासी घटनाक्रम के बाद सियासत में बयान बाजी का दौर पर रफ्तार पकड़ने लगा है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए दल बदल की राजनीति पर बेबाकी से बात रखी है।

इंदौर दौरे पर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मीडिया से बातचीत करते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिसमें दिग्विजय सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए हाल ही में हुए सियासी घटनाक्रम पर अपनी बात रखी है। इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने इंदौर से कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी इस सवाल का भी जवाब दिया है।

Indore

दिग्विजय सिंह ने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की, सुरेश, भला 50 साल का रिश्ता भी कोई यूं तोड़ता है.. आपको तो संघर्ष के दिनों में संबल बनकर साथ खड़ा होना था। क्या धर्म यह नहीं सिखाता कि अपनों के सुख-दुख में साथ रहें? राम मंदिर में आस्था उचित है लेकिन राम की मर्यादा को क्यों भूल गए? सच का साथ देने के लिए संघर्ष के पथ पर निःस्वार्थ चलने की सीख ही राम के प्रति सच्ची आस्था होती। बाक़ी सब स्वार्थ है।

सिंह ने लिखा की, जिस नेहरू गांधी परिवार की बदौलत आपने समाज में नाम और सम्मान कमाया, उसे बेगाना कर गए। वह भी उनके लिए जिनके खिलाफ हम सब ने सारी लड़ाई लड़ी। अब बीजेपी कह रही है कि आप उनके ही थे और घर वापस लौट रहे हैं। ख़ैर आप जो भी करें, मगर राम के नाम पर न करें। यह राम की सीख तो नहीं है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थाम लिया है। वहीं सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी BJP में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगाया करारा झटका निश्चित तौर पर आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए चिंता साबित होगा।

ये भी पढ़े- MP News: एक रात में सियासी उलटफेर, जिन्हें मिलना था टिकट, उन्होंने ही छोड़ दिया कांग्रेस का हाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+