MP News: एक रात में सियासी उलटफेर, जिन्हें मिलना था टिकट, उन्होंने ही छोड़ दिया कांग्रेस का हाथ
Loksabha Election से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थाम लिया है. पचौरी के साथ कांग्रेस छोड़ BJP में जाने वाले नेताओं में इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी शामिल है जहां दोनों ही नेताओं ने BJP का दामन थाम लिया है।
इंदौर के सियासत में संजय शुक्ला और विशाल पटेल का नाम प्रमुखता से लिया जाता था, जहां दोनों ही पूर्व विधायक होने के साथ-साथ अपने क्षेत्र में सियासी दम खम भी रखते हैं. यही कारण है कि, संजय शुक्ला और विशाल पटेल के BJP में जाने के बाद अब कांग्रेस को इंदौर से बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस इन दिनों लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुटी है, जहां जल्द ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली है। वहीं इससे पहले लगातार कांग्रेस की ओर से मंथन किया जा रहा है कि, इंदौर लोकसभा सीट पर किसे प्रत्याशी बनाया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस इंदौर लोकसभा सीट से संजय शुक्ला और विशाल पटेल में से किसी एक को अपना प्रत्याशी बनाने की तैयारी कर रही थी। इस बीच दोनों नेताओं ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया।
सूत्र बताते हैं कि, शुक्रवार की रात तक विशाल पटेल, पीसीसी जीतू पटवारी के संपर्क में थे, लेकिन अचानक शनिवार की सुबह पटवारी से पटेल का संपर्क टूट गया, और लगभग 9 बजे के आसपास पटेल ने पचौरी के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया।
बहरहाल, कांग्रेस के लिए यह संकट की घड़ी है, जब कांग्रेस जिन नेताओं को अपना प्रत्याशी बनाना चाह रही थी, उन्हीं ने पार्टी का साथ छोड़कर विपक्षी पार्टी का हाथ थाम लिया है। वहीं अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस आने वाले दिनों में इंदौर लोकसभा से किसे अपना प्रत्याशी बनाती है।
ये भी पढ़े- 'तेरी गाली सुनी और तुझे ले रहा हूं', संजय शुक्ला से ऐसा क्यों बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications