Digvijay Singh ने अपने अंदाज में दी CM मोहन यादव को बधाई, लिखी ये बात
MP को अब नया मुख्यमंत्री मिल चुका है, जहां उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। राजधानी भोपाल में हुई BJP विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। जहां, डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है। वहीं अब मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए लिखा की, हमें उम्मीद है चुनाव में भाजपा द्वारा किए हुए वादे पूरे करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने लिखी ये बात
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की, मोहन यादव मप्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें हमारी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। हमें उम्मीद है वे चुनाव में भाजपा द्वारा किए हुए वादे पूरे करेंगे। हमें जनता ने एक बार फिर से विपक्ष का ज़िम्मा सौंपा है हम निरंतर विशेष कर दलित आदिवासी किसान मज़दूर गरीब और साथ में प्रदेश के हर नागरिक को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बता दें की डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है। डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनते ही मध्य प्रदेश के विकास का कारवां आगे बढ़ाने की बात कही है।
कमलनाथ ने की मुलाकात
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, "मैं उन्हें बधाई देने आया था, मैंने उनसे कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा वे हम करेंगे...विपक्ष में रहकर हम जनता को अधिकार की रक्षा करेंगे।" बता दें की उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव बेहद सरल और सहज अंदाज से जनता का दिल जीतने का दम रखते हैं, तो वहीं BJP के बेहद सामान्य कार्यकर्ता से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना सियासी भविष्य आगे बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav अब उज्जैन में नहीं रूक सकेंगे रात, इस शहर में दो राजा नहीं रहते साथ












Click it and Unblock the Notifications