Mohan Yadav अब उज्जैन में नहीं रूक सकेंगे रात, इस शहर में दो राजा नहीं रहते साथ
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
Mohan Yadav को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुन लिया गया है, उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। राजधानी भोपाल में हुई BJP विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। जहां, डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है। डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनते ही मध्य प्रदेश के विकास का कारवां आगे बढ़ाने की बात कही है।
धार्मिक नगरी उज्जैन में ऐसी मान्यता है की कोई भी राजा यहां रात नहीं रुक सकता, क्योंकि यहां सिर्फ और सिर्फ महाकाल ही राजा हैं। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है की उज्जैन से ही आने वाले प्रदेश के नए मुखिया डॉ. मोहन यादव उज्जैन में रात नहीं रुकेंगे।

कुछ ऐसी है मान्यता
धार्मिक नगरी उज्जैन में यह परंपरा बेहद प्राचीन है, जिसमें यह मान्यता है की एक समय में अवंतिका नगरी राजा विक्रमादित्य की राजधानी हुआ करती थी। वहीं राजा भोज के समय से ही उज्जैन में कोई राजा रात में नहीं रुकता था, तभी से इस परंपरा का पालन होता आ रहा है। वहीं यदि कोई राजा या मुख्यमंत्री महाकाल नगरी उज्जैन में रात रुकता है, तो उसे अपने पर से हाथ धोना पड़ता है। बता दें, MP को अब नए मुख्यमंत्री मिल चुके हैं, जहां उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। राजधानी भोपाल में हुई BJP विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
कई नेताओं की गई सरकार
जानकर बताते हैं की, पूर्व प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई एक रात उज्जैन में ठहरे थे। लेकिन अगले ही दिन उनकी सरकार गिर गई थी। वहीं एक उदाहरण के अंतर्गत बताया जाता है की, कर्नाटक के मुख्मंत्री येदियुरप्पा भी उज्जैन में रात में ठहरे थे, जिसके बाद महज कुछ ही दिनों में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव बेहद सरल और सहज अंदाज से जनता का दिल जीतने का दम रखते हैं, तो वहीं BJP के बेहद सामान्य कार्यकर्ता से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना सियासी भविष्य आगे बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav हुए भावुक, बोले- छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दे दी












Click it and Unblock the Notifications