धनतेरस पर पन्ना की धरती मेहरबान, किसानों को मिला 15 लाख का हीरा, बने लखपति

Panna News: भगवान कब प्रसन्न हो जाए, किस्मत कब मेहरबान हो जाए कहा नहीं जा सकता। पन्ना जिले के 8 किसान मित्रों ने डेढ़ महीने पहले जरुआपुर में हीरा खदान का पट्टा बनवाया था। उन्हें धनतेरस के एक दिन पहले ही करीब 15 लाख का हीरा मिल गया है। धनतेरस के ठीक एक दिन पहले यहां रत्गर्भा धरती ने इन्हें कीमती हीरा थमा दिया। दीपावली पर इनकी तकदीर ही पलट गई और किसान मालामाल हो गए।

दीपावली से पहले प्रसन्न हुई माता लक्ष्मी, दिया हीरा

दीपावली से पहले प्रसन्न हुई माता लक्ष्मी, दिया हीरा

लक्ष्मी कि कृपा से गरीब मजदूर और किसान निहाल हो उठे
धनतेरस पर पन्ना की धरती ने खेतों में पसीना बहाकर अनाज पैदा करने वाले किसान मजदूरों की किस्मत पलट दी। निजी जमीन पर उथली खदान का पट्टा बनवाकर खदान लगाने वाले इलाके के किसानों को महज डेढ़ महीने की मेहनत में ही हीरा मिल गया। उन्हें बीते रोज 4.69 कैरेट का हीरा मिला है। हीरा कार्यालय में जमा कराते समय इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है। हीरा एकदम साफ किस्म का है। दीपावाली के पहले माता लक्ष्मी कि कृपा से गरीब मजदूर और किसान निहाल हो उठे।

जेम्स क्वालिटी का 4.69 कैरेट का हीरा मिला है

जेम्स क्वालिटी का 4.69 कैरेट का हीरा मिला है

पन्ना जिले के जरुआपुर इलाके में 8 किसानों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए निजी जमीन पर खदान का पट्टा बनवाकर उथली खदान लगाई थी। धनतेरस के एक दिन पहले आठ किसानों की किस्मत खुल गई। इन किसानों को शुक्रवार को जेम्स क्वालिटी का 4.69 कैरेट का हीरा मिला है, जिसे किसानों ने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। सभी आठ किसान और मजदूर हीरा जमा कराने के लिए पन्ना के हीरा कार्यालय पहुंचे थे। खुशी से दमकते चेहरे लेकर इन्होंने बड़े उत्साह से हीरा जमा कराया है। विभाग द्वारा इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

हीरा बेचकर बच्चों की पढ़ाई में लगाएंगे

हीरा बेचकर बच्चों की पढ़ाई में लगाएंगे

पट्टा धारक किसान प्रमोद राय ने बताया कि उन्होंने जमीन से हीरे निकलने के काफी किस्से सुन रखे थे। जब मजदूरी कर-करके थक गए तो साथियों के साथ मिलकर हीरा खदान लगाने की योजना बनाई थी। कड़ी मेहतन के बाद ही धरती ने हीरा दिया है। प्रमोद के अनुसार हीरा की नीलामी में जो राशि मिलेगी उससे अपने-अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे। वहीं बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे।

महिला को रास्ते चलते मिला था जेम्स क्वालिटी का हीरा

महिला को रास्ते चलते मिला था जेम्स क्वालिटी का हीरा

पन्ना में बीते हफ्ते मजदूर महिला जलसा बाई जनवार को रास्ते में हीरा मिल गया था। वे रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी उन्हें सड़क किनारे एक चमकता पत्थर दिखा। जलसाबाई ने उस पत्थर को उठाया और घर जा कर अपने बच्चों को दिखाया। परिवार के लोग उन्हें लेकर हीरा कार्यालय पहुंचे, जहां चेक करवाने पर पता चला की वह जेम्स क्वालिटी का हीरा है। जलसाबाई और उनके परिजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनको मिले हीरे का वजन 1.74 कैरेट था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+