RCB vs KKR: आरसीबी-केकेआर मैच में कब कटेंगे ओवर? मैच रद्द होने का क्या है टाइम
RCB vs KKR: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मैच पर काले बादलों का साया मंडरा रहा है। बारिश के कारण न केवल मैच की शुरुआत में देरी हुई है, बल्कि अब तक टॉस भी नहीं हो सका है। प्रशंसकों के लिए यह खबर चिंताजनक है, लेकिन खेल के नियमों के अनुसार मैच शुरू होने की उम्मीद अभी बाकी है।
IPL नियमों के मुताबिक मैच शुरू करने के लिए लगभग 60 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम (बफर पीरियड) रखा जाता है। अगर खेल इस समय सीमा के भीतर शुरू हो जाता है, तो ओवरों की संख्या में कोई कटौती नहीं की जाती और प्रशंसकों को पूरा 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिलता है।

यदि रात 8 बजकर 40 मिनट तक भी मुकाबला शुरू नहीं हो पाता है, तो ओवरों की कटौती का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके बाद हर 4 मिनट की देरी पर 1 ओवर कम कर दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, यदि मैच 9:00 बजे शुरू होता है, तो दोनों तरफ से 2-2 ओवर काटे जा सकते हैं।
मैच का परिणाम निकलने के लिए कम से कम 5-5 ओवरों का खेल होना अनिवार्य है। अगर बारिश नहीं रुकी, तो अंपायर्स को अंततः मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ सकता है, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक साझा करना होगा। फिलहाल, फैंस और खिलाड़ी आसमान साफ होने का इंतज़ार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications