मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर, इन शहरों में एक हफ्ते के लिए बढ़ा नाइट कर्फ्यू
भोपाल, 25 अप्रैल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है, गत शनिवार यहां कुल 12,918 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख 85 हजार 703 हो गई है। रोजाना 10 हजार से अधिक मामले सामने आने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगाया था जिसकी अवधि को अब बढ़ा दिया गया है। रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि भोपाल और बैरसिया में कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।

गौरतलब है कि देशभर में अब प्रतिदिन 4 लाख के करीब नए केस सामने आ रहे हैं, मध्य प्रदेश में हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। अस्पताल मरीजों से भर गए हैं और मेडिकल ऑक्सीजन की कमी पहले से ही प्रदेश सरकार की समस्या बनी हुई है। ऐसे में कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू पाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और बैरसिया के क्षेत्रों में 3 मई (सोमवार), सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में फ्री लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, 3000 करोड़ रुपए का खर्च उठाएगी गहलोत सरकार
मध्य प्रदेश सरकार ने बनाई टास्क फोर्स
गौरतलब है कि कई जगहों से ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी की भी खबरें सामने आई हैं। मध्य प्रदेश में भी रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की खबर सामने आई थी। रेमेडिसविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने टास्क फोर्स का गठन किया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, 'ऑक्सीजन सिलेंडरों और रेमडेसिविर इंजेक्सन की कालाबाजारी को रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सभी को अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गए हैं। जो भी लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करेगा उसके साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications