MP News: इस जिले में अतिक्रमण पर होगा एक्शन, यहां चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
मध्यप्रदेश के खरगोन में कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में 07 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिक्रमण हटाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के सीएमओ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे।

कुंदा नदी की गाद निकालने, विभागों का अमला करेगा श्रमदान
जल गंगा संवर्धन अभियान की चर्चा करते हुए कलेक्टर सुश्री मित्तल ने कुंदा नदी की गाद निकालने का कार्य अगले सप्ताह से प्रारंभ करने एवं इसमें सभी विभागों के अमले से श्रमदान कराने कहा गया। गाद निकालने के कार्य के लिए कार्य योजना तैयार करने कहा गया। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र के कम से कम 05 कार्यों को चिन्हित कर कार्य प्रारंभ करने के पहले की फोटोग्राफ एवं 30 जून के बाद जल संरक्षण का कार्य करने के बाद के फोटोग्राफ तैयार रखें। जिससे इस अभियान के प्रारंभ होने के पहले की स्थिति एवं अभियान के बाद की स्थिति में हुए बदलाव को दिखाया जा सकेगा।
शहर में किये गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई
बैठक में जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले एवं जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निराकरण के समीक्षा की गई और इनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य नगरपालिका अधिकारी खरगोन को नगरीय क्षेत्र खरगोन में किये गए अतिक्रमण को सख्ती से हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि सिरवेल में लोक सेवा केन्द्र प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर कलेक्टर मित्तल ने ग्रामीणों के बीच इसका प्रचार-प्रसार करने एवं इस केन्द्र का लाभ उठाने के लिए निर्देश दिए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के खरगोन में कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में 07 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिक्रमण हटाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़े- MP News: 2 बड़ी सड़कों की मिली सौगात, इन जिलों का विकास पकड़ेगा रफ्तार












Click it and Unblock the Notifications