MP News: 2 बड़ी सड़कों की मिली सौगात, इन जिलों का विकास पकड़ेगा रफ्तार

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम शहर के फेफर ताल स्थित तालाब के जीणोद्धार के कार्य में श्रमदान किया।

पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया। साथ ही इस अवसर पर पिपरिया की 20, 48 करोड़ लागत की दो सड़कों का लोकार्पण किया।

Narmadapuram

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, हम सबका दायित्व है कि हम फेफर ताल स्थित तालाब को एक वृहद स्तर का रूप देवे, उसे सुंदर बनाएं, तालाब का वाटर लेवल बढ़ाएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम सबको भविष्य में जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए हमारा दायित्व है कि हम सबकी भूमिका जल बचाने वाले की हो। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए जल स्रोत सूख रहे हैं। एवं वाटर लेवल नीचे जा रहा है तो हम सब जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए श्रमदान करें। हर व्यक्ति फावड़ा उठाकर तालाब गहरीकरण का कार्य करें। जो कुएं एवं बावड़ी सूख चुकी है वहां पर साफ सफाई कर गहरीकरण कर उसे पेयजल योग्य बनाएं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि, हमारे देखते ही देखते बहुत परिवर्तन हुआ है। हम सब पानी प्राप्त करने के लिए बोरिंग कर देते हैं लेकिन इससे समस्या का स्थाई समाधान नहीं होता है क्योंकि जितने ज्यादा लोग बोरिंग करेंगे उतना ही पानी का स्तर कम होता जाएगा और आने वाले समय में हमें जल संकट का सामना करना पड़ेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम सब अपने घरों में रिचार्ज बोरिंग बनाएं। जिससे वेस्ट पानी वापस जमीन के नीचे चला जाए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें जल का उपहार दिया लेकिन क्या हम आने वाली पीढ़ी को यह उपहार दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि वृहद स्तर की बजाय छोटे-छोटे जल स्रोतों को विकसित किया जाए इससे यही छोटे-छोटे जल स्रोत आगे जाकर विस्तृत रूप ले लेंगे। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को भी रिचार्ज कर सुरक्षित किया जाए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत सभी लोग स्वयं श्रमदान करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए हमारी भूमिका जहां-जहां हो, हमें वहां वहां वह भूमिका ठीक से निभानी चाहिए।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि, उन्होंने विगत 20 वर्षों में जल संरक्षण के लिए कार्य किया है और जल रक्षा यात्रा भी निकाली है। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने कन्या पूजन कर फेफर ताल तालाब के जीर्णोद्धार एवं उन्नयन के कार्य में श्रमदान किया। टू वाल्व का पूजन किया इसके बाद तालाब में पिचिंग का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने पौधारोपण भी किया।

कलेक्टर सोनिया मीना ने जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि, इस अभियान के अंतर्गत पुरानी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जाएगा। 3 माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत जल संरचनाओं को श्रमदान के माध्यम से पुनर्जीवित किया जाएगा। जल गंगा संवर्धन अभियान में 15 विभाग शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि, जल्द ही मां नर्मदा पर एक चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 310 खेत तालाब इस अवधि में बनाए जाएंगे। साथ ही 21 अमृत सरोवर का निर्माण में किया जाएगा।

नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि, शहर के सभी वार्डों में विधायक व सांसद निधि तथा नगर पालिका निधि से विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 के अंतर्गत तालाब उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने तालाब के सौंदर्य करण में प्रभारी मंत्री से आवश्यक सहयोग मांगा। यादव ने बताया कि, 81 लाख रुपए की लागत से फेफरर ताल स्थित तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तालाब के पीछे 10 से 12 घर अतिक्रमण करके बनाए गए हैं। इनके पुनर्वास के लिए उन्होंने कलेक्टर को आवश्यक व्यवस्था करने की बात कही।

ये भी पढ़े- Indore News: इन चौराहों पर बनेंगे फ्लाईओवर और अंडरपास, सफर होगा आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+