पूर्व CM दिग्विजय सिंह के गृहनगर में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, राघोगढ़ में सीएम शिवराज करेंगे आमसभा

Madhya Pradesh: शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राघोगढ़ पहुंचेंगे। यह पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गृहनगर में मतदाताओं की आभार सभा लेंगे। दोपहर एक बजे वह आमसभा को संबोधित करेंगे।

mp news

ज्ञात हो कि राघोगढ़ सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है।लंबे समय से यहां से कांग्रेस ही विजय होती आयी है। वर्तमान में यहां से दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह एमएलए हैं। वह लगातार तीसरी बार इस सीट से चुनाव जीते हैं। हालांकि, इस बार बीजेपी ने यहां जोरदार टक्कर दी। जयवर्धन सिंह यहां केवल 4505 वोट से चुनाव जीत पाए। बीजेपी के हीरेन्द्र सिंह ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। प्रॉपर राघोगढ़ में भी कांग्रेस 10 पोलिंग पराजित हो गयी। कांग्रेस को जहां 95738 मत मिले, तो वहीं बीजेपी को 91233 वोट मिले। जीत का अंतर कल 4505 वोट रहा। 2018 के चुनाव में यह अंतर 43688 हजार था।

भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार दोपहर एक बजे राघोगढ़ पहुंचेंगे। वह यहां स्टेट बैंक के सामने आभार सभा को संबोधित करेंगे,वहीं बीजेपी से प्रत्याशी रहे हीरेन्द्र सिंह ने जनता से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। हीरेन्द्र सिंह ने लिखा कि "बड़े ही हर्ष और जीवित स्वाभिमान का विषय है, प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री जी, आदरणीय शिवराज सिंह जी, अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं और अपने स्नेह जनों, परिवार जनों, अपनी लाड़ली बहनों के अपार प्रेम-स्नेह का दिल से आभार व्यक्त करने राघव जी के चरणों में, राघौगढ़ पधार रहे हैं। आप सभी कार्यकर्ता बंधुओं से निवेदन है, की अधिक से अधिक संख्या में राघौगढ़ पधारें।

यह भी पढ़ें MP News: बहनों को लाडली बहना के बाद लखपति बनाने के लिए नीतियां तैयार, श्योपुर में सीएम शिवराज का बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+