MP News: बहनों को लाडली बहना के बाद लखपति बनाने के लिए नीतियां तैयार, श्योपुर में सीएम शिवराज का बड़ा बयान

MP News: भाजपा की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता के आवास का दौरा करते हुए आज मैं अपनी बहन के घर आया और बहनों द्वारा दिया गया प्यार और आशीर्वाद अविश्वसनीय है।

उन्होंने रक्षासूत्र बांधा और आशीर्वाद दिया। अब बहनों को लाडली बहना के बाद लखपति बनाने के लिए नीतियां तैयार हैं और स्व-सहायता समूहों की मदद से उनकी कमाई लगातार बढ़ेगी और वे गरीबी से छुटकारा पाकर आत्म-निर्भर होकर स्वाभिमान और खुशी से अपना जीवन व्यतीत करेंगी। ये हमारा संकल्प है।

Policies ready to create millionaires afterLadli Behna Shivraj singh chauhan statement in Sheopur

बता दे एमपी विधानसभा चुनाव में जिन जिलों में बीजेपी को सफलता नहीं मिली है, ऐसे जिलों में सीएम शिवराज सिंह ने दौरा करना शुरू कर दिया है। मिशन 29 के तहत वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मंगलवार को छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री ने इस मिशन की शुरुआत की। इस मिशन के तहत उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं में जाेश भरेंगे।

Policies ready to create millionaires after Ladli Behna Shivraj singh chauhan statement in Sheopur

मेरी बहनों और भाइयों, जब तक मेरी सांस चलेगी। मैं आपके लिए जिऊंगा और भारतीय जनता पार्टी आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मेरा आपसे निवेदन है। देश और प्रदेश को निरंतर आगे बढ़ा रहे हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर प्रवास के दौरान वार्ड नंबर-7 क्रेशर बस्ती में रहने वाले रूप सिंह प्रजापति के घर पहुंचकर स्वल्पाहार किया और कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर लाड़ली बहनों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज का स्वागत किया और प्रचंड जीत की बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+