Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM शिवराज ने मंच से निवाड़ी कलेक्टर, ओरछा तहसीदार को हटाया, बोले—शिकायतें मिल रही हैं

पर्यटन नगरी ओरछा में फर्जी पट्टों, जमीनों के नामांतरण में गड़बड़ियों पर तहसीलदार और लगातार शिकायतों के चलते​ निवाड़ी कलेक्टर नप गए। सीएम ने ​महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती पर आयोजित गढ़कुंडार महोत्सव के मंच से यह घोषणा

NIWADHI ME CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी जिले में गढ़कुंडार महोत्सव के मंच पर उखड़े नजर आए। उन्होंने मंच से कहा कि निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर और ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए इनको तत्काल प्रभाव से हटा रहा हूं। तहसीलदार के खिलाफ जांच करने संभाग कमिश्नर को निर्देश भी दिए। बता दें कि जमीनों, फर्जी पट्टों, नामांतरण सहित कई सारी शिकायतें भाजपा नेताओं ने सीएम से की थीं।

सीएम शिवराज

Recommended Video

    गुस्से में शिवराज, मंच से निवाड़ी कलेक्टर— तहसीलदार को हटाया
    निवाड़ी में आयोजित गढ़कुंडार महोत्सव में शिरकत करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार दोपहर में निवाड़ी पहुंचे थे। यहां हैलीपेड पर उन्हें कई खामियां व आयोजन स्थल पर कमियां नजर आईं। इधर कई भाजपा नेताओं ने कलेक्टर तरुण भटनागर और ओरछा तहसीलदार की कार्यप्रणाली और इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर शिकायत की थी। मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे तो कुछ खफा-खफा से नजर आ रहे थे। जैसे ही वे डायस पर आए तो गाज सीधे कलेक्टर तरुण भटनागर पर गिरी।
    MP: शराब के शौकीनों के लिए सरकार का तोहफा, 500 रुपए दो और घर में दारू पार्टी करो

    डिंडोरी कलेक्टर की तारीफ, निवाड़ी कलेक्टर को फटकार लगाई
    मुख्यमंत्री शिवराज ने जैसे ही डायस पर माइक संभाला तो बोले- प्रदेश में डिंडौरी के कलेक्टर विकास मिश्रा है, जो दिनरात काम कर रहे हैं, सुबह से लेकर शाम तक काम करते हैं, लेकिन निवाड़ी के कलेक्टर ने यह अपेक्षाएं पूरी नहीं की हैं। इनके खिलाफ कई तरह की शिकायतें मिली हैं, इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से निवाड़ी जिले के कलेक्टर को हटाता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ओरछा पर्यटन नगरी है, यहां दुनियाभर के लोग आकर जमीनें खरीदते हैं। यहां जो तहसीलदार पदस्थ हैं, इनके खिलाफ जमीनों के पट्टे, नामांतरण को लेकर ढेरों शिकायतें हैं। इसलिए, इनको भी तत्काल प्रभाव से हटा रहा हूं और आगे की इनकी जांच कमिश्नर करेंगें।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+