MP News: रतलाम-झाबुआ के CM राइज स्कूलों ने रचा इतिहास, दुनिया के टॉप-10 विद्यालयों में मिला स्थान
MP के दो स्कूलों को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, जहां प्रदेश के दो सीएम राईज स्कूलों को टी 4 एजुकेशन अवॉर्ड्स में टॉप 10 की रैंकिग मिली है। ये दोनों स्कूल रतलाम और झाबुआ के हैं, जहां इन स्कूलों को शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव और स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने बधाई दी है।
मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा का स्तर लगातार सुधरता चला जा रहा है, जिसका एक उदाहरण हाल ही में सामने आया है, जहां टी 4 एजुकेशन अवार्ड्स की टॉप 10 रैंकिंग में मध्यप्रदेश के दो स्कूलों को जगह मिली है, जिसमें एक स्कूल रतलाम का है, तो वहीं दूसरा स्कूल झाबुआ से है।
दोनों ही स्कूल सीएम राईज हैं। वहीं दोनों ही स्कूलों की उपलब्धि से खुश हुए प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव और स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों स्कूलों को बधाई दी है।

रतलाम जिले का सी.एम. राइज विनोबा स्कूल दुनिया के टॉप 10 स्कूल में शामिल हुआ है, जहां इसी के चलते शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने स्कूल को बधाई दी है। द "वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज" जो कि विश्व की शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्था "टी फोर एजुकेशन" द्वारा इनोवेशन केटेगरी में रतलाम के विनोबा स्कूल को अंतराष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा चयन किया गया है।
वर्ल्डस बेस्ट स्कूल प्राइस 2024 की इनोवेशन कैटेगरी में रतलाम के सी.एम. राइज विनोबा स्कूल को यूएसए, थाईलैंड, ब्राजील, चिली, केन्या, इटली, मेक्सिको ,यूनाइटेड किंगडम के स्कूलों के साथ प्रथम दस में एक जटिल प्रक्रिया द्वारा चयनित किया गया है। विनोबा स्कूल ने अपनी बेस्ट प्रैक्टिसेज के माध्यम से अपनी चुनौतियों का सामना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विगत दो वर्षों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़े- 'ये बहुत बड़ी चाल है...' प्रेमानंद महाराज के लिए क्या बोल गए प्रदीप मिश्रा












Click it and Unblock the Notifications