OPINION: MP में नई तकनीक से होगा गांवों का विकास, सुविधाएं मिलेंगी खास

भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही गांवों का विकास हो सकता है। भगवान श्री कृष्ण ने गोपालन को प्रोत्साहन दिया था और गौधन के बगैर खेती का कार्य संभव नहीं है। गोपालन हमारी पुरातन संस्कृति रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम लेपा में निमाड़ अभ्युदय संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निमाड़ अभ्युदय संस्थान द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रौद्योगिकी सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि, यहां पर चले तीन दिनों के अमृत मंथन से निकले विचार गांवों में ग्रामीण तकनीक के विकास को प्रोत्साहित करेंगे और इसे गांवों में नियोजित करेंगे। इस संस्थान की संचालक भारती दीदी द्वारा 19 वर्ष पहले शिक्षा का जो पौधा रोपा गया था वह आज वट वृक्ष बन गया है। ऐसे संस्थान को आगे आकर काम करने की जरूरत है।

Ujjain

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण तकनीक को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे हैं। विश्व के 200 से ज्यादा देशों की व्यवस्थाओं में उथल-पुथल हो रही है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण भारत की पताका और ऊंची होती जा रही है। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इतना ही नहीं हमारा देश विश्व का सबसे अधिक आबादी और सबसे अधिक युवाओं वाला देश भी है। आज हमारा देश स्वर्णिम काल से गुजर रहा है। आर्थिक रूप से संपन्न ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है लेकिन इस पर ही हमें नहीं रुकना है हमें और आगे बढ़ते रहना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, संत श्री सियाराम बाबा ने गीता जयंती के दिन सूर्योदय के समय देह त्याग किया है। सियाराम बाबा का हम सब पर सदैव आशीर्वाद बना रहे, ऐसी कामना करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने माकड़खेड़ा से पीपलगोन रोड पर टिगरियाव से बम्हनगांव के बीच वेदा नदी पर पुल बनाने की घोषणा की है।

ये भी पढ़े- Indore: विकास के ट्रैक पर रफ्तार भरेगा इंदौर, MIC बैठक में इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+