MP news: सिवनी में मारे गए पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा, CM ने दी 1 करोड़ की श्रद्धानिधि
मध्यप्रदेश के सिवनी से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जहां अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में एक जवान की मौत हो गई। वहीं अब CM मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मारे गए जवान को शहीद का दर्जा देने, और परिवार को एक करोड़ की श्रद्धांजलि देने का ऐलान किया है।
इससे पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया था, जहां असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यानी ASI को कार ने रौंद दिया था। घटनाक्रम के बाद ASI को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ASI की मौत हो गई थी। वहीं ASI को सरकार की ओर से शाहिद का दर्जा दिया गया है। साथ ही 1 करोड रुपए की श्रद्धा निधि दी गई है।

सीएम मोहन यादव ने लिखी ये बात
सीएम मोहन यादव ने लिखा की, अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सिवनी जिले के पुलिस के जांबाज प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर के बलिदान को नमन और परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा और राज्य सरकार द्वारा उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में 1 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही स्व. ठाकुर के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। घटना के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। मध्यप्रदेश की जमीन पर अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम मोहन यादव लगातार संवेदनशीलता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों के हित में फैसले ले रहे हैं.
ये भी पढ़े- Chhindwara news: कार ने ASI को रौंदा, सरकार ने दिया शहीद का दर्जा












Click it and Unblock the Notifications