Chhindwara news: कार ने ASI को रौंदा, सरकार ने दिया शहीद का दर्जा
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जहां असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यानी ASI को कार ने रौंद दिया। घटनाक्रम के बाद ASI को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ASI की मौत हो गई। वहीं ASI को सरकार की ओर से शाहिद का दर्जा दिया गया है। साथ ही 1 करोड रुपए की श्रद्धा निधि दी गई है।
पूरा मामला उस वक्त घटित हुआ था, जब तामिया विकासखंड की चौकी से पुलिस बैरियर तोड़कर भागे बोलेरो वाहन को पकड़ने के लिए ASI आगे बढ़े तो तेज रफ्तार बोलेरो वाहन उनके ऊपर चढ़ गया। घटनाक्रम के बाद आरोपी बोलेरो लेकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, कार चालक नशे की हालत में था, जहां उसने तेज रफ्तार से पुलिसकर्मी को रौंद दिया. वहीं इस पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस ने कथित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

CM ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा की, छिंदवाड़ा जिले में हृदय विदारक घटना में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के जांबाज सिपाही एएसआई नरेश शर्मा का दु:खद निधन पीड़ादायक है। मैं परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वीर पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा और राज्य सरकार द्वारा उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में 1 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही स्व. शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्यप्रदेश में इस तरह का अक्षम्य अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore news: दिल ने दिया धोखा, कोचिंग क्लास में बैठे-बैठे बेंच से गिरा स्टूडेंट, मौत












Click it and Unblock the Notifications