इस पंचायत की सरहद से बाहर रहेंगे शराबी, गांव में घुसे तो 5100 जुर्माना, सुविधाएं भी बंद कर देंगे

Chhatarpur जिले में राजनगर की दो पंचायतों की महिलाओं ने सरपंच और पंचों के सामने अपने गांवों में शराबबंदी कराने की मांग की थी, उनके बच्चे शराब की लत से बर्बाद हो रहे थे। पंचायत ने महिलाओं की मांग को प्रस्ताव के रुप में गांव में रखा और पूरे गांव को बुलाकर शराबबंदी की शपथ दिला थी। पंचायत ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आज के बाद गांव में कोई शराबी नहीं दिखेगा। यदि कोई शराब के नशे में या फिर शराब बेचते पकड़ा गया तो उस पर 5100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत की तरफ से मिलने वाले योजनाओं के लाभ से भी वंचित होना पडे़गा।

नशामुक्ति शपथ

Chhatarpur जिले में राजनगर ब्लॉक की पाटन और बाहरपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों, पंच और सरपंच सहित पूरे गांव ने शराबबंदी और नशामुक्ति के लिए अनूठी पहल की है। ये दोनों इलाके अवैध शराब के कारोबार के लिए बदनाम भी हैं और यहां के युवा भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। महिलाआओं की पहल पर पंचायतों ने मुहर लगाते हुए पूर्ण शराबबंदी कर दी है। पंचायतों ने सर्वसम्मति से जो फैसला किया है, उसमें शराब पीते हुए, शराब के नशे में या फिर शराब बेचते पाए जाने पर तत्काल 5100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं पंचायत के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का जो लाभ मिल रहा है, उनसे भी वंचित होना पडे़गा।

पंचायत, पंच, सरपंच सभी मिलकर निगरानी करेंगे
शराबबंदी और नशामुक्ति की अभिनव पहल करने वाले इन गांवों में शराब के कारोबार और शराबियों की निगरानी भी की जाएगी। इसके लिए पंच, सरपंच से लेकर ग्रामीणों ने खुद आगे आकर इसकी जिम्मेदारी ली है। इलाके में समाजसेवी राजू महाराज इस काम में सबसे आगे खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने करीब छह महीने पहले से नशामुक्ति की पहल और अभियान यहां चलाया हुआ है। समाजसेवी राजू के अनुसार शराबखोरी और नशे के कारण सबसे ज्यादा परेशान यहां की महिलाएं हैं, जिनके परिवार के बच्चे और युवा नशे की लत के कारण शराबी बन गए हैं।

महिलाओं की मांग पर पंचायत ने यह निर्णय लिया है
बहारपुर के संरपंच मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शराबखोरी से परेशान महिलाओं ने समाजसेवी के माध्यम से यह बात पंचायत के सामने पहुंचाई थी। पंचायत ने इसको गंभीरता से लिया है। सभी पंचों ने मिलकर पंचायतों के नशामुक्ति पर निर्णय लिया और पंचायतों के रहवासियों के साथ बैठक कर इस पर मुहर लगवाई थी। इसके बाद सभी को बुलाकर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। निर्णय में सभी की स्वीकृति शामिल है, इसलिए सभी ने अपनी तरफ से शराबियों की निगरानी का निर्णय लिया है। जो शराब पीये या शराब बेचते मिलेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। सारी सुविधाएं बंद करा दी जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+