नेशनल राइफल शूटिंग के लिए बुंदेलखंड की बेटी का चयन, राष्ट्रीय टीम की दावेदारी

केरल के तिररुवंतपुरम में आयोजित नेशनल राइुफल शूटिंग प्रतियोगिता में मप्र के छतरपुर जिले की बेटी रचना सिंहका चयन नेशनल राइफल शूटिंग के लिए किया गया है। यहां रिचा को राष्ट्रीय राइफल शूटिंग टीम के लिए टेस्ट देना होगा।

बुंदेलखंड में छतरपुर जिले की लवकुशनगर की रचना सिंह ने कड़ी मेहतन के बाद नेशनल राइफल शूटिंग के लिए निशाना साध दिया है। केरल के तिरुवनंतपुर में आयोजित नेशनल 50 मीटर पीपी साइड राइफल शूटिंग प्रतियोगिता को उन्होंने क्वालीफाई कर लिया है। उन्हें रेनाउंड शूटर का तमगा दिया गया है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो अब वे राष्ट्रीय राइफल शूटिंग टीम से महज एक कदम दूर हैं।

rachna singh

केरल के तिरुवनंतपुरम में बीते 20 नवंबर से नेशनल शूटिंग शुरू हुई थी। इसमें 25 नवंबर को लवकुशनगर की रचना सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल के लिए अपनी जगह तय कर ली है। उन्होंने 50 मीटर राइफल पीप साइड में अन्य प्रतिभागियों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया था। पीप साइड राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर रेनाउंड शूटर बन गई हैं।

दिल्ली में होगा ट्रायल, राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकती हैं
जानकारी अनुसार दिल्ली में होने वाले नेशनल के लिए शूटिंग का ट्रायल होगा। उनके राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने की संभावना बन गई है। रचना सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अगर वह राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनती है तो अपनी मेहनत से शूटिंग में और भी बेहतर करने का करुंगी। रचना ने गरीबी को काफ नजदीक से देखा है। अपनी मेहतन और पिता व परिजन के सहयोग के कारण वह यहां तक पहुंच सकी है। यदि उनका राष्ट्रीय टीम में चयन होता है तो अपने क्षेत्र के गरीब बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करने का प्रयास करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+