Budhni By Election: BJP किसे बनाएगी प्रत्याशी, क्या कार्तिकेय संभालेंगे शिवराज की विरासत?

Budhni Assembly By Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की हलचल देखने मिल रही है, जहां मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए BJP ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बुधनी विधानसभा से BJP शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान को चुनाव मैदान में उतर सकती है, जिसके पीछे की वजह लगातार कार्तिक सिंह चौहान की बुधनी विधानसभा में सक्रियता होना है। वहीं यदि परिवारवाद की बात सामने आती है, तो फिर संगठन किसी और नाम पर विचार कर सकता है।

Budhni

कौन होगा बुधनी से प्रत्याशी?

बुधनी विधानसभा की बात करें तो बुधनी विधानसभा शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत विधानसभा सीट रही है, जहां से लगातार शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ते, और चुनाव जीतते नजर आए हैं। विदिशा लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी विधानसभा से विधायक का पद छोड़ते हुए इस्तीफा दिया है। वहीं अब इसके बाद उपचुनाव में बुधनी विधानसभा को नया विधायक मिलेगा, जहां बुधनी विधानसभा से BJP किसे अपना प्रत्याशी बनाती है। फिलहाल, इस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

लंबे समय तक विधायक है शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जहां केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से विधायक पद छोड़ते हुए इस्तीफा दिया है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र से शिवराज सिंह चौहान लगभग छह बार विधायक रहे, सांसद के चुनाव में भी छह बार जनता ने भारी बहुमत से जिताया है। पिछला विधानसभा का चुनाव उन्होंने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार वोटों से जीता था, और अभी लोकसभा में जनता ने इन विधानसभा से उन्हें 1 लाख 46 हजार वोटों से जिताया।

ये भी पढ़े- MP में BJP ने प्रोफेशनल्स को बनाया सदस्य, क्या उपचुनाव पर पड़ेगा इसका असर, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+