Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP में BJP ने प्रोफेशनल्स को बनाया सदस्य, क्या उपचुनाव पर पड़ेगा इसका असर, जानिए

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व के ''आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स'' के तहत मंगलवार को इंदौर के आईडीए सभागार में उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, इंटेलेक्चुअल्स और अलग-अलग क्षेत्र की प्रतिभाओं व बुद्धिजीवियों को सदस्यता दिलवाई।

इस दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। उस विजन का नेतृत्व भारत के युवा, प्रोफेशनल्स, सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमी, इंटेलेक्चुअल्स और प्रोफेशनल्स करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

Indore

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, देश के आजाद होने के बाद वर्षों तक 3-4 परिवारों ने भारत की राजनीति पर अपना कब्जा जमाए रखा। प्रधानमंत्री जी देश को जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति दिलाने का कार्य कर रहे हैं। जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करने उद्यमी व प्रोफेशनल्स राजनीति में आएं। भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही भारतीय जनता पार्टी को ताकत देने तथा 2047 के विकसित भारत को दिशा देने के लिए उद्यमी, प्रोफेशनल्स भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें।

BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आप लोगों को भले पता न हो, लेकिन यह सही है कि आप सभी उद्यमियों, प्रोफेशनल्स के संकल्प और कार्य का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। वर्ष 1700 के समय दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 25 प्रतिशत के करीब था, इसके बाद देश के गुलाम होने के बाद हमारी कार्य संस्कृति को बदल दिया गया।

1947 में भारत जब आजाद हुआ तब हमारे देश की दुनिया के अर्थव्यवस्था में सिर्फ 2.5 से 3 प्रतिशत योगदान रह गया था। इसके बाद भारत की अर्थव्यवस्था में कुछ सुधार हुआ और भारत का योगदान दुनिया की अर्थव्यस्था में 7 से 8 प्रतिशत हो गई। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की बागडोर संभालने के बाद भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य शुरू किया और वर्ष 2023-24 में दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 16 प्रतिशत हो गया है। प्रधानमंत्री, भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने का कार्य कर रहे हैं, इसके लिए आप सभी उद्यमियों व प्रोफेशनल्स की अहम भूमिका है।

भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने के लिए उद्यमी, प्रोफेशनल्स, इंटेलेक्चुअल्स, युवा, बुद्धिजीवी और अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूमियां भाजपा से जुड़ें। प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति लागू की। देश के आजाद होने के बाद 70 सालों तक मैकाले की शिक्षा पद्धति चलती रही, प्रधानमंत्री जी ने नई शिक्षा पद्धति को भारत आधारित शिक्षा पद्धति बनाई है।

ये भी पढ़े- Indore: दशहरे पर CM ने दिया खास गिफ्ट, 4 नए फ्लाईओवर ब्रिज के साथ उड़ान भरेगा इंदौर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+