पिता से मिलने जेल गए बच्चों के चेहरे पर लगाया मुहर, जांच के आदेश

जेल के स्टाफ द्वारा बच्चों के चेहरे पर मुहर लगाने के मामले ने अब तूल पकड़ दिया है।

भोपाल। भोपाल के सेंट्रल जेल में बच्चों के साथ संवेदनहीनता का एक मामला सामने आया है। जेल के स्टाफ द्वारा बच्चों के चेहरे पर मुहर लगाने के मामले ने अब तूल पकड़ दिया है। मामले पर मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है।

 Bhopal jail staff stamp children’s faces, get notice from human rights panel

रक्षाबंधन के दिन अपने पिता से मिलने भोपाल के सेंट्रल जेल आए दो बच्चे के चेहरे पर जेल के स्टाफ ने मुहर लगा दी। आमतौर पर कैदियों से मिलने आए लोगों के हाथ पर मुहर लगाई जाती है, लेकिन भोपाल जेल के स्टाफ ने बच्चों के चेहरे पर मुहर लगाकर विवाद को जन्म दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन अपने पिता से मिलने पहुंचे एक कैदी के दो बच्चों के चेहरे पर जेल स्टाफ ने मुहर लगा दी। मीडिया में इसकी तस्वीर आने के बाद एडीजी, जेल गाजीराम मीणा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं। वहीं जेल मंत्री कुसुम मेंहदेले ने आरोपी जेल स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। लेकिन सेंट्रल जेल के अधीक्षक दिनेश नरवरे अपने स्टाफ की गलती मानने को तैयार नहीं है। उनका मानना है कि बच्चों के मुंह पर मुहर लगा कर कोई गलती नहीं की गई है।

जबकि मध्यप्रदेश बाल आयोग ने इसे गंभीर मामला बताते हुए इसे बाल अधिकार कानून का उल्लंघन बताया है। आयोग ने आरोपी जेल कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं कांग्रेस ने मामले को राजनीतिक रंग देते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+