Bhojshala की खुदाई में ASI को मिली सीढ़ियां, क्या कुछ हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए
Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में ASI की टीम सर्वे के लिए पहुंची है, जहां लगातार 16 दिनों से सर्वे का काम जारी है। वहीं शनिवार को भोजशाला में सर्वे के लिए पहुंची ASI की टीम ने वॉशिंग और क्लीनिंग का काम शुरू किया है। इसी के साथ इससे पहले सर्वे के लिए हुई खुदाई में ASI की टीम को सीढ़ियां मिली है। हिंदू और मुस्लिम पक्ष की मौजूदगी में ASI की टीम सर्वे का काम कर रही है।
सुबह लगभग 8 ASI की टीम हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों के साथ भोजशाला में दाखिल हुई, जहां इसके बाद ASI की टीम की ओर से वॉशिंग और क्लीनिंग का काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं ASI की टीम लगातार खुदाई कर महत्वपूर्ण जांच में जुटी हुई है।

ऐसा है पूरा मामला
धार जिले में स्थित भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अहम फैसला सुनाया है, जिसमें कोर्ट ने भोजशाला के एएसआई सर्वे को लेकर आदेश दिया है। धार स्थित भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर है, जहां वसंत पंचमी समेत त्योहारों पर देवी की विशेष आराधना होती है। वहीं भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वे के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा हाईकोर्ट में आवेदन दिया गया था, जिस पर हाईकोर्ट की ओर से एएसआई सर्वे का आदेश दिया गया है। धार स्थित भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा एक आवेदन हाईकोर्ट में दिया गया था, जिस पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फरवरी में हाईकोर्ट की ओर से फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था, वहीं अब हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ की ओर से एएसआई को वैज्ञानिक सर्वेक्षण का आदेश दिया गया है।
सदियों पुराना विवाद है
धार स्थित भोजशाला में माता सरस्वती का बेहद प्राचीन मंदिर स्थित है, जहां हर साल वसंती पंचमी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, इसी के साथ यहां वसंत पंचमी के अलावा त्योहारो पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। यहां वसंत पंचमी के साथ-साथ शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं. भोजशाला का विवाद सदियों पुराना है। लोगों का मानना है की, सदियों पहले यहां आक्रमणकारियों ने आक्रमण कर मजार बनवाई थी, यहां आज भी देवी-देवताओं के चित्र और संस्कृत भाषा में श्लोक लिखे हुए हैं।
ये भी पढ़े- 'कांग्रेस खतरे में है', BJP के दलबदल अभियान से पहले ये क्या बोल गए शिवराज सिंह चौहान












Click it and Unblock the Notifications