Bageshwardham: पीएम मोदी को लेकर गलत जानकारी देने वालों पर पं. धीरेंद्र शास्त्री करेंगे केस, दी चेतावनी
पीएम मोदी की फोटो को बागेश्वरधाम मंदिर से जोड़कर, एडिट कर पीएम के बागेश्वरधाम पहुंचने की झूठी और गलत जानकारी फैलाने वालों पर धीरेंद्र शास्त्री कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर चेतावनी भी दी है।

Bageshwardham के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनकी फोटो और नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़कर और मोदी के बागेश्वरधाम पहुंचने की झूठी व गलत खबर को प्रचारित करने के बाद चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग बागेश्वरधाम को लेकर भ्रामक व तथ्यहीन खबरें चला रहे हैं। मोदीजी बागेश्वरधाम नहीं आए हैंं। ऐसी झूठी खबरें सोशल मीडिया पर फैलाने वालों की वे सूची तैयार करा रहे हैं, इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने मंदिर के ट्यूटर हैंडिल पर तीन वीडियो जारी कर कहा है कि हम बागेश्वरधाम से जुड़े शिष्यों और भक्तों से प्रार्थना की है कि वर्तमान में एक शिकायत बार-बार सामने आ रही है। भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी का फोटो लगाकर कुछ शरारती लोग बार-बार सोशल मीडिया पर खबर फैला रहे हैं कि बागेश्वरधाम पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। यह खबर और वीडियो पूरी तरह गलत है। यह वीडियो पूर्णत: गलत है। यह सत्य नहीं है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो आता है उनकी जानकारी आफिशियल चेनल पर दे दी जाती हैं। ऐसे लोग पीएम के प्रति गरिमा दिखाते हुए ऐसे वीडियो को डिलेट करें और आगे से ऐसे कोई वीडियो न डाले जिसमें कोई तथ्य न हो।
Recommended Video
रामचरित मानस पर टिप्पणी करने की दुनिया में किसी की ताकत नहीं: महंत नृत्यगोपाल दास
सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए गलत खबरें फैला रहे
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि कुछ लोग टीआरपी और सस्ती लोकप्रियता के लिए कई दफा हमारी अनेक बार शादी, अनेक बार हैप्पी बर्थडे, अनेक बार कुछ जैसा लगातार कर रहे हैं। ये बागेश्वरधाम पहुंचे जैसी खबरें चलाते हैं। ये आफिशियल चैनल से नहीं हैं। ऐसे जितने भी लोग और चैनल हैं, उनकी सूची बना रहे हैं, इन पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार हो गए हैं। ऐसे लोग सावधान हो जाएं। यह चेतावनी अंतिम बार है। बागेश्वधाम के बारे में कोई कुछ कहता है तो जरूरी नहीं कि वह सत्य ही हो। वह अपने विवेक से बोलता है। धाम के बारे में जो भी है, सब खुला हुआ है। जब-जब सनातक की बात होती है तो विरोधी ताकतें सक्रिय हो जाते हैं, तो झूठी अफवाहों, षड्यंत्रों द्वारा निरंतर फंसाने की कोशिशें की जाती हैं। ऐसे लोगों से सावधान हो जाइए और इनका वायकाट करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications