रामचरित मानस पर टिप्पणी करने की दुनिया में किसी की ताकत नहीं: महंत नृत्यगोपाल दास
महंत नृत्य गोपालदास महाराज इन दिनों मप्र के सागर प्रवास पर आए हुए हैं। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि जल्द ही भव्य और दिव्य राममंदिर बनकर तैयार होगा, जिसका उद्घाटन वे संतों के हाथों से कराना चाहते हैं।

श्री रामलला जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने बीते दिनों से देश में चल रहे श्री रामचरित मानस विवाद में पहली दफा चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी में ताकत नहीं है कि रामचरित मानस पर टिप्पणी कर सके। वे इन दिनों सागर आए हुए हैं।

महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने अयोध्या में बन रहे श्रीरामलला मंदिर को लेकर कहा कि जल्द ही अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। वे यहां स्थानीय मीडिया से चर्चा कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में न्यास अध्यक्ष ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद मंदिर का उद्घाटन संतों के हाथों होना चाहिए। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि अपनी नजर में वे संत कौन है जिनके हाथों राममंदिर का लोकार्पण होना चाहिए तो उन्होंने मुस्कराकर जवाब को टाल दिया।
दुनिया में किसी की ताकत नहीं रामचरित मानस पर टिप्पणी कर सके
Recommended Video
महंत नृत्यगोपाल दास महाराज से जब देश में रामचरित मानस पर टिप्पणी और विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब था, दुनिया में किसी की ताकत नहीं कि वह श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी कर सके। बता दें कि महंत नृत्य गोपालदास महाराज काफी बुजुर्ग हैं और अस्वस्थता के कारण वे काफी कम मौके पर मीडिया के सामने बोलते हैं।
रहस्मयी और दिव्य 'झलारिया महादेव', साल में एक बार होते हैं दर्शन, आसपास घूमते हैं दर्जनों बाघ
6 फरवरी से 11 फरवरी तक वे सागर प्रवास पर आए हैं
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज सागर आए हैं। वे बड़ा बाजार स्थित सुदामा खुरई वालों के आवास पर रुके हैं। जहां उनके दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ?
भजन कीर्तन में रमे भक्त, दर्शनों के लिए शिष्य और श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications