श्योपुर में प्नसूता को लेने हीं पहुंची एंबूलेंस तो ई-रिक्शा में हो गया प्रसव

श्योपुर में ई-रिक्शा में प्रसूता को अस्पताल ले जाने का मामला सामने आया है, प्रसूता का ई-रिक्शा में प्रसव हो गया

श्योपुर, 24 जुलाई। चंबल के जिलों में 108 एंबूलेंस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। प्रसूताओं को प्रसव पीड़ा होने पर एंबूलेंस उन्हें लेने के लिए नहीं पहुंच पाती है। चंबल के भिंड, मुरैना समेत अन्य जिलों से ऐसे मामले लगातार सामने आते रहे हैं। ताजा मामला श्योपुर जिले से निकलकर सामने आया है। यहां एंबूलेंस नहीं पहुंचने पर प्रसूता को ई-रिक्शा से अस्पताल तक लाया गया। इस वजह से ई-रिक्शा में ही प्रसूता ने बच्चे को जन्म दे दिया।

e-rickshaw

विजयपुर तहसील के दोर्द गांव का मामला
दोर्द गांव में रहने वाले राजपाल यादव की पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा होने पर राजपाल यादव ने 108 एंबूलेंस को बुलाने के लिए फोन किया, लेकिन 3 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी एंबूलेंस प्रसूता को लेने के लिए नहीं पहुंची। इस वजह से राजपाल यादव परेशान हो उठा।

ई-रिक्शा में पत्नी को लेकर पहुंचा अस्पताल
जब एंबूलेंस प्रसूता को लेने नहीं पहुंची तो राजपाल यादव ने ई-रिक्शा का इंतजाम किया और ई रिक्शा में पत्नी को लिटा कर अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन जैसे ही ई-रिक्शा प्रसूता को लेकर विजयपुर सिविल अस्पताल पहुंचा तो यहां अस्पताल परिसर में ही प्रसूता ने ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दे दिया।

प्रसूता को बच्चे समेत कराया गया प्रसव वार्ड में भर्ती
अस्पताल परिसर में पहुंचकर ई-रिक्शा में प्रसूता द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रसूता को बच्चे समेत प्रसव वार्ड में भर्ती करवाया गया। यहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस मामले में जब सीएमएचओ डॉ बीएल यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे इस बात की जांच करेंगे कि आखिर जननी एक्सप्रेस प्रसूता को लेने के लिए क्यों नहीं पहुंची।

2 दिन पहले भिंड में भी आ चुका है ऐसा ही मामला
2 दिन पहले भिंड जिले से ही ऐसा ही मामला निकल कर सामने आ चुका है। यहां के निसार गांव में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर महिला के पति सावली राठौर ने एंबूलेंस को फोन लगाया था लेकिन एंबूलेंस प्रसूता को लेने नहीं पहुंची। इसके बाद सावली राठौर लोडिंग गाड़ी में लिटाकर अपनी पत्नी को लेकर लहार अस्पताल पहुंचा था, लेकिन यहां प्रसूता और उसके बच्चे की मौत हो गई थी।

स्वास्थ्य सेवाओ पर उठ रहे हैं लगातार सवाल
लगातार आ रही ऐसी घटनाओं की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहे हैं। 108 एंबूलेंस योजना प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन इस योजना का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां 108 एंबूलेंस प्रसूताओं को लेने नहीं पहुंच रही हैं। जरूरत है कि सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान दे, नहीं तो सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना जनता के लिए बेकार साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+