Panna Tiger Reserve: हीरा-पन्ना, धर्म-वीर के बाद अब जय-वीरू की जोड़ी का धमाल
टाइगर के मामले में कहा जाता है कि युवा होते ही ये अपनी टेरेटरी अलग-अलग बनाते हैं और बाघिन के अलावा इन्हें किसी अन्य नर बाघ का साथ पसंद नहीं आता, लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों तीसरी जोड़ी तैयार हो रही है...

(Panna Tiger Reserve) पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर के प्राकृतिक स्वभाव के विपरीत दो बाघों के बीच दोस्ताना और जीवन के लंबे समय तक साथ-साथ मस्ती, शिकार, उछलकूद काफी चर्चाओं में रही है। यहां पूर्व में युवा नर बाघ हीरा-पन्ना की जोड़ी तो पिछले साल तक धर्म-वीर की जोड़ी सैलानियों के आकर्षण और उत्सुकता का कारण रहीं है... अब यहां तीसरी जय-वीरू की जोड़ी तैयार होने जा रही है। करीब एक साल उम्र के यह नर बाघ साथ-साथ नजर आ रहे हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की नई जोड़ी तैयार हो रही है। बाघिन के साथ उसके दो शावकों की मस्ती, उछलकूद पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बता दें कि यहां इसी बाघिन से जन्मे दो नर बाघ पहले भी इसी तरह लंबे समय तक जोड़ी में रहे थे। टाइगर रिजर्व के गार्डों ने इनकी जोड़ी को धर्म-वीर नाम दिया था। इसके पूर्व टाइगर रिजर्व में दो दबंग बाघ ऐसे ही लंबे समय तक साथ-साथ रहे थे, उनकी जोड़ी को हीरा-पन्ना नाम दिया गया था। करीब एक साल पहले इनमें से एक बाघ का करंट लगाकर शिकार कर लिया गया था और हीरा-पन्ना की जोड़ी टूट गई थी।

सैलानियों को खूब लुभा रहे हैं दोनों बाघ
बाघिन पी-141 के दोनों शावक की उम्र एक साल से ऊपर हो गई है। जंगल में जब भी, जहां भी ये दोनों शावक नजर आते हैं, हमेशा साथ ही नजर आते हैं। इनकी उछलकूद और मौज-मस्ती, झड़प को सैलानी अपने कैमरे में कैद करने से नहीं चूकते हैं। इनको देखकर हीरा-पन्ना और जय वीरू की जोड़ी की याद ताजा हो जाती है। वैसे पन्ना में टाइगर की जोड़ी का इतिहास रहा है।
Recommended Video
मादा बाघिन की दोस्ती भी चर्चाओं में रही

ऐसा नहीं है कि पन्ना में केवल नर बाघ ही दोस्तों के जैसे नजर आए हों, मादा बाघ भी सहेलियों की तरह जोड़ी में देखी गई हैं। बाघिन पी-151 की संतानें जिनमें दो मादा शावक थीं, उनकी दोस्ती और जोड़ी भी यहां लंबे समय तक देखी गई है। दोनों की अठखेलियों और उछलकूंद के वीडियो भी पूर्व में सामने आते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications