ओरछा में 'जूनियर बच्चन' का बुंदेली अंदाज में स्वागत, बेव सीरिज की शूटिंग करेंगे
ओरछा में अभिषेक बच्चन आगामी 10 दिन गुजारेंगे। वे यहां बेव सीरिज की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। ओरछा के मडोर गांव व कंचना घाट पर शूटिंग होना प्रस्तावित है।

अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों बुंदेलखंड में मेहमान नमाजी का लुत्फ उठा रहे हैं। दरअसल अभिषेक एक बेव सीरिज फिल्म की शूटिंग के लिए बुंदेलखंड की पर्यटन नगरी ओरछा आए हुए हैं। बीते रोज ओरछा की होटल में उनका बुंदेली अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि वे यहां करीब 10 दिन रुक सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications