लुधियानाः स्कूल बस का इंतजार कर रहे मासूम को जीप ने घसीटा, पिछले टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना के गुलचमन गली के पास बीते बुधवार की सुबह स्कूल बस का इंतजार कर रहा बच्चा और उसकी बुआ रांग साइड से आ रही ओवरोलोड जीप के चपेट में आ गए। जीप थोड़ी दूर तक बच्चे को घसीटता रहा। इससे बच्चे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में हर्षित और बुआ कृति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

punjab ludhiana innocent boy died in road accident

सड़क दुर्घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने जीप तोड़ दी और आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे के दादा ने बताया कि उनका पोता हर्षित पहली कक्षा में पढ़ता था। बुधवार की सुबह बेटी कृति पोते को स्कूटी से छोड़ने गई थी। वह बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पंसारी बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में जीप आ रही थी।

इस दौरान एक कार को ओवरटेक करते हुए जीप का बैलेंस बिगड़ गया और उसने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कृति गिर गई तो वहीं हर्षित की शर्ट जीप की हुक में फंस गई, जिसके चलते वो उसे घसीटता ले गया। कुछ दूरी पर जाकर हर्षित हुक से छूट गया और नीचे गिर गया, जिसके बाद जीप के पिछले टायर के नीचे आ गया। लोगों ने उसे सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः पुणेः खुदाई के दौरान हादसा, सीवर लाइन में फंसे फायर ब्रिगेट के 5 कर्मचारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+