पुणेः खुदाई के दौरान हादसा, सीवर लाइन में फंसे फायर ब्रिगेट के 5 कर्मचारी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में जल निकासी के लिए लाइन की खुदाई के दौरान हादसा हो गया। खुदाई के दौरान सीवर लाइन में फायर बिग्रेड के दो कर्मचारी समेत 5 लोग गिर गए। घटना महाराष्ट्र के पुणे में दापोडी इलाके की है,जहां खुदाई का काम चल रहा था।

खुदाई के दौरान 1 मजदूर गहरी नाली में फंस गया। उसे निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची। फायर विभाग के कर्मचारी उसे निकालने के लिए जैसे ही नीचे उतरे, वो और लोगों के साथ वो भी होल में गिर गए। फायर विभाग के दो कर्मचारी समेत 3 लोग सीवर लाइन की होल में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। खबर लिखे जाने तक 3 लोगों को होल से निकाल लिया गया था। वहीं बाकी के दो लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications