शर्मनाक: यूपी के बांदा में विदेशी महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने अतिथि देवो भव: कहने वाले भारत देश को शर्म से झुका दिया है। जी हां यहां एक विदेशी महिला के साथ मारपीट और शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आप जानकर दंग रह जाएंगे कि इस विदेशी महिला को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।

Woman from Mauritius beaten on road in Banda
जानकारी के मुताबिक महिला मारीशस की रहने वाली है और उसका नाम जीना सुल्‍तान है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पास आउट जीना 2010 में बिजनेस करने भारत आईं थी। इसी दौरान चित्रकूट में जीना की मुलाकात बांदा के रहने वाले राहुल गुप्‍ता से हुई। पहाड़गंज होटल में 2 दिन तक सड़ती रही विदेशी महिला की लाश

जानकारी के मुताबिक राहुल ने खुद को इंजीनियर बताया और जीना को प्‍यार के जाल में फंसा लिया। राहुल ने जीना के साथ मिलकर बिजनेस करने का वादा किया। इस नाम पर राहुल ने जीना से लाखों रुपये ऐंठे। जीना राहुल से प्‍यार कर बैठी थी और उसने बिना सोचे-समझे पैसे लुटाती रही।

कुछ समय बाद जब कोई काम शुरु नहीं हुआ तो जीना को शक हुआ और उसने राहुल से अपने पैसा वापस मांगा। पैसे मांगने पर राहुल ने जीना के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान वह जान बचाकर बाहर निकल गई। लेकिन राहुल उसके पीछे सड़क पर आ गया और जीना को जमकर पीटा।

यह सिलसिला पिछले 20 माह से यूं ही चल रहा है। महिला ने पुलिस को उसके साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने आज तक कुछ नहीं किया। महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वह इस घटना से बेहद डरी हुई है. पुलिस का ऐसा सुलूक देश की इज्जत पर बट्टा लगाने का काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+